नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे सामने आते रहे हैं. इसी बीच उस दावे को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये लेते हैं. विराट कोहली ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.
विराट कोहली की मौजूदा संपत्ति करीब 1,050 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 260 करोड़ रुपये बताई जाती है. कोहली की कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से आता है. वह 30 से अधिक ब्रांड से जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी लोकप्रियता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 10 से 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
विराट और अनुष्का जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचते हैं तो उनकी मुलाकात को निजी रखा जाता है. इस दौरान दोनों की ओर से किसी तरह की फोटो खिंचवाने या प्रचार करने की कोशिश नहीं की जाती और न ही मुलाकात को लेकर कोई बयान जारी किया जाता है. अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी की माला भी नजर आती है, जिसे उनकी आध्यात्मिक रुचि से जोड़कर देखा जाता है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात ने उनके प्रशंसकों का भी ध्यान खींचा है. क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली की पहचान एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर है, वहीं निजी जीवन में उनकी सादगी और आध्यात्मिक पक्ष को लेकर भी चर्चा होती रहती है.