टीम इंडिया की बजाय टीम भारत नाम रखने की मांग करने वाले सहवाग ने पहनी ऐसी ड्रेस, हो गए ट्रोल

Global Bharat 18 Feb 2024 06:29: PM 3 Mins
टीम इंडिया की बजाय टीम भारत नाम रखने की मांग करने वाले सहवाग ने पहनी ऐसी ड्रेस, हो गए ट्रोल

यल्ला हबीबी, ये क्या देखती, वीरेन्द्र सहवाग भी शेख बन जाती, आप ये तस्वीर देखती तो दिमाग में क्या आती, क्या इंडिया की जगह भारत नाम रखने की वकालत करने वाले वीरेन्द्र सहवाग ने पैसों के चक्कर में भारतीय लिबास उतार दिया. उनके साथ खड़े हैं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर, क्या कभी सहवाग की तरह शोएब अख्तर माथे पर तिलक लगाकर मैदान पर उतरेंगे, नहीं न, तो फिर सहवाग को शेख बनने की जरूरत क्या थी, यही सवाल सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, यहां तक कि कई लोग तो उनका पूरा ट्वीट निकालकर ले आए, जिसमें सहवाग ने लिखा था. 
''टीम इंडिया नहीं टीम भारत, इस वर्ल्ड कप में हम विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा के लिए चीयर करेंगे. भारतीय टीम की जर्सी पर भारत लिखा होना चाहिए, क्योंकि हमारे दिलों में भारत है.''

सहवाग ने कमेंट्री की खातिर बदला लिबास
सहवाग ने ये ट्वीट 5 सितंबर 2023 को किया था, तब ये कयास लगे थे कि गौतम गंभीर की तरह वीरू भी कहीं बीजेपी ज्वाइन न कर लें, लेकिन अब तो इसकी उम्मीद दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती. क्योंकि वीरेन्द्र सहवाग के UAE जाने से 4 दिन पहले ही पीएम मोदी भी यूएई भी गए थे. वहां के अबूधाबी में भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया, उससे पहले भी वो 6 बार UAE गए, लेकिन कभी ऐसा चोगा नहीं पहना, पर सहवाग ने कमेंट्री की खातिर अपना वेश ही बदल लिया. 

दुबई टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई की जीत
ये तस्वीर दुबई में आयोजित टी20 लीग की है. IPL की तर्ज पर हो रहे इस टी20 लीग टूर्नामेंट में IPL फ्रेंचाइजी की टीमें हिस्सा ले रही हैं. शनिवार को दुबई में इसका खिताबी मुकाबला एमआई अमीरात और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें एमआई अमीरात ने दुबई को 45 रनों से हरा दिया. इसी मुकाबले में क्रिकेट से संन्यास ले चुके सहवाग कमेंट्री कर रहे थे, जहां इन्होंने शेख वाला गेटअप अपना लिया.हालांकि कई लोग ये भी कह रहे हैं कि UAE में जिस इंटरनेशनल टी20 लीग का आयोजन हुआ है, उसका इंडिया से गहरा नाता है, इसलिए सहवाग ने शेख वाला लुक एक अलग संदेश देने के लिए अपनाया. एमआई अमीरात मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी है, जबकि दुबई कैपिटल्स के मालिक और दिल्ली कैपिटल्स के मालिक एक ही हैं, पर सवाल ये उठता है कि दो अलग-अलग जगहों पर दो तरह की बातें क्यों.

किसके कहने पर सहवाग ने पहनी ऐसी ड्रेस?
ये जो ड्रेस सहवाग और शोएब अख्तर ने पहनी है, ये वहां के पुरुष इसलिए पहनते हैं ताकि रेतीले तूफान से बचा जा सके, वहां का ज्यादातर हिस्सा रेत है,इसलिए ये ड्रेस वहां की जरूरत है, पर बाहरी लोग आज भी जो जाते हैं, वो अपनी मर्जी से इसे पहनते हैं, ये कोई जरूरी नहीं है. जिसका मतलब ये हुआ कि सहवाग ने जानबूझकर शेख वाला गेटअप अपनाया है, हालांकि ऐसा उन्होंने शोएब अख्तर के कहने पर किया या खुद ही सोचा कि कुछ नया ट्राई करता हूं, ये वही बता सकते हैं, पर फैंस के दिल में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पैसों की खातिर ऐसा क्यों किया,  वीरू से ये उम्मीद तो कतई नहीं थी. आने वाले दिनों में वीरू जब गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी से मिलेंगे तो हो सकता है वो भी ये सवाल पूछें कि क्योंकि ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, इसपर वो लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं, जिनका दुबई के इंटरनेशनल टी20 लीग से कोई लेना-देना नहीं है. पर वीरू पाजी इन सबसे अलग मैच एंजॉय कर रहे हैं, वो यशस्वी जायसवाल को शतक के लिए तो बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस मामले पर कुछ नहीं कह रहे हैं.

virender sehwag shoaib akhtar arabic look ilt20 dubai uae pm modi uae visit sehwag on team india team bharat team india news sports news latest sports news

Recent News