‘आतंकियों और उनके आकाओं को पृथ्वी के अंतिम छोर तक ढूंढ कर मारेंगे’ PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

Rahul Jadaun 24 Apr 2025 03:17: PM 2 Mins
‘आतंकियों और उनके आकाओं को पृथ्वी के अंतिम छोर तक ढूंढ कर मारेंगे’ PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे थे जहां उन्होंने मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले पर बड़ा बयान दिया है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादा किया कि “जिन आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर के हिन्दुस्तानियों की जान ली है उन्हों पृथ्वी के अंतिम छोर तक भी ढूंढ कर मारा जाएगा, और इस कायराना हरकत में जिन लोगों ने साजिश रची है उन्हें इन आतंकवादियों से भी कड़ी सजा मिलेगी”.

पहलगाम हमले से पूरा देश व्यथित

पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कहा कि ‘पहलगाम में इन आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उसकी वजह से पूरा देश दुखी है, इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. घायलों का इलाज अच्छी तरह हो सरकार इसका हर प्रयार कर रही है’. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों के लोग वहां अपने परिवार के साथ घूमने गए थे. कोई बंगाल, कोई तमिलनाडु, कोई यूपी तो कोई बिहार से था. कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश का दुख एक जैसा है. हर भारतीय में आक्रोश है. आतंकवादियों ने ये हमला निहत्थे और निर्दोष भारतीयों पर ही नहीं किया, बल्कि ये हमला हिन्दुस्तान की आत्मा पर है.

हमलावरों को दी चेतावनी

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन्होंने ये हमला किया है उन आतंकियों को तो सजा मिलेगी ही, उनके साथ इस हमले की साजिश रचने वालों को को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. वो चाहे धरती के किसी भी कौने में पहुंच जाएं, पृथ्वी के अंतिम छोर तक उन्हें ढूंढ कर सजा दी जाएगी. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. अब इन आतंकियों को पाताल से भी खोज कर मारेंगे.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद पाकिस्तान में भी हलचल तेज हो गई हैं. पाकिस्तानी सेना के चीफ से लेकर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ तक सबकी टेंशन बढ़ गई है. पाकिस्तानी मीडिया कह रहा है कि पाकिस्तान भी परमाणु शक्ति है. ऐसे में भारत कोई भी हमला करन से पहले सोच ले. लेकिन शायद पाकिस्तानी मीडिया ये बात भूल चुका है कि एक बार पहले भी उनकी तरफ से ऐसी बातें कही गई थीं. जिसके जवाब में तत्तकालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अटैक करता है तो मैं वादा करता हूं की अगले दिन का सूर्योदय पूरा पाकिस्तान नहीं देख पाएगा.  

pm modi warns pakistan pm modi in bihar pm modi amit shah ajeet doval rajnath singh

Recent News