कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य की करीब 400 कैंटीनों में लोगों को सिर्फ 5 रुपये में माछ-भात यानी मछली और चावल उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें सीधे बांग्लादेश भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून का पालन सरकार की प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.