शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, अशोक डिंडा व रुपा गांगुली सहित 35 मंत्री लेंगे शपथ, आई संभावित लिस्ट

Global Bharat 01 Jun 2026 01:44: AM 1 Mins
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, अशोक डिंडा व रुपा गांगुली सहित 35 मंत्री लेंगे शपथ, आई संभावित लिस्ट


West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 35 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. यह कार्यक्रम राजभवन में आयोजित होने की संभावना है, जहां नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. 

कैबिनेट विस्तार से पहले संभावित मंत्रियों की एक सूची सामने आई है, जिसने राज्य की राजनीति में चर्चा बढ़ा दी है. इस सूची में अर्जुन सिंह, उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन जैसे नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है.

सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, राजनीतिक अनुभव और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है. सरकार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है.

संभावित सूची में सरद्योत मुखोपाध्याय, इंद्रनील खान, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तापस रॉय, दूध कुमार मोंडल, गार्गी घोष दास और मालती रावा रॉय के नाम भी सामने आए हैं. वहीं खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों से जुड़े कुछ चर्चित नामों को भी जगह मिलने की चर्चा है. 

राजनीतिक गलियारों में अशोक डिंडा, स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली जैसे नेताओं के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हैं। हालांकि, सरकार या राजभवन की ओर से अभी तक अंतिम सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अब सबकी नजरें सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां साफ हो जाएगा कि नई कैबिनेट में किन नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलती है।

West Bengal Cabinet Expansion Ashok Dinda Rupa Ganguly Shubhendu Government Bengal Ministers Oath Ceremony

Description of the author

Recent News