कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि चौंकाने वाली है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण के 1,445 उम्मीदवारों में से 338 (23 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 295 (20 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं.
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इनमें 16 उम्मीदवारों ने हत्या के मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, वहीं 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास के आरोप हैं. राज्य के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से 63 (44 प्रतिशत) क्षेत्र 'रेड अलर्ट' वाले हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पार्टियों के अनुसार आपराधिक मामले
वहीं दूसरे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.21 करोड़ रुपए बताई गई है. कुल 321 उम्मीदवार (22 प्रतिशत) करोड़पति हैं, यानी उनकी संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है.
पार्टियों के अनुसार करोड़पति उम्मीदवार
एडीआर और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की इस रिपोर्ट में उम्मीदवारों के स्व-घोषित हलफनामों का विश्लेषण किया गया है. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को प्रस्तावित है. यह रिपोर्ट राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने का सिलसिला जारी है.