पश्चिम बंगाल में लागू है शरिया कानून, INDIA गठबंधन और राहुल गांधी दें जवाबः कंगना रनौत

Global Bharat 01 Jul 2024 03:03: PM 1 Mins
पश्चिम बंगाल में लागू है शरिया कानून, INDIA गठबंधन और राहुल गांधी दें जवाबः कंगना रनौत

पश्चिम बंगाल में एक कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीच सड़क पर महिला और उसके प्रेमी के साथ मापीट को देखकर तमाम विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया गया है. बीजेपी ने दावा किया है कि पीडित महिला भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की की नेता है.

सीपीएम ने कहा है कि यह वीडियो उत्तर बंगाल उत्तर दिनाजपुर जिले का है. वयारल वीडिया में एक आदमी एक महिला और एक पुरुष के साथ मारपीट करता हुआ दिख रहा है, जबकि भीड़ सिर्फ देखती हुई नजर आ रही है और किसी ने भी बचाने का प्रयास तक नहीं किया. मुद्दा गर्माने के बाद बीजपी सांसद कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है और ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है.

मामले को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि अपने आपसे जो वहां पर (पश्चिम बंगाल में) शरिया कानून लागू कर दिया है तो मैं ममता दीदी से यही पूछना चाहती हूं कि क्या संविधान में ये लिखा हुआ है कि अपनी मर्जी से आप किसी भी राज्य में आप शरिया कानून लागू कर सकते हैं? आगे उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन और राहुल गांधी को भी इसका जवाब देना चाहिए.

वहीं इस वीडियो को लेकर बीजेपी और सीपीएम ने दावा किया है कि मारपीट करने वाले आरोपी का नाम तेजमुल है, जिसका संबंध सत्ताधारी पार्टी टीएमसी से है. स्थानीय पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि वीडियो में जो आदमी महिला के साथ मारपीट कर रहा है उसका नाम तेजमुल है...जो अपनी इंसाफ सभा के माध्यम से त्वरित न्याय देने के लिए प्रसिद्ध है और चोपड़ा विधायक हमीदपुर रहमान का करीबी है.

उन्होंने कहा कि भारत को टीएमसी द्वारा संचालित शरिया अदालतों की वास्तविकता के प्रति जागना चाहिए. मालवीय ने कहा है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है. क्या ममता बनर्जी इस राक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या उसका बचाव करेंगी, जैसे शेख शाहजहां के लिए किया था. वीडियो की सीपीएम राज्य सचिव और पूर्व सांसद मो. सलीम ने भी पुष्टि की है.

Recent News