|
नई दिल्ली: कुंडा के राजा का अपनी रानी के साथ क्या विवाद है, रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं, पर अब तक बच्चे इस लड़ाई से दूर थे, पहली बार राजा भैया की बेटी राघवी सिंह ने इस पर कुछ ऐसा बोला है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, पर उस बात पर आएं उससे पहले आपको इस लड़ाई का अपडेट दे देते हैं.
उन्हें उम्मीद थी चीजें ठीक हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह ने भाभी भानवी पर कई गंभीर आरोप लगा डाले, पहले उन्होंने एक ऑडियो जारी किया, जिसके हवाले से दावा किया भानवी ने अपनी मां से मारपीट की, जिसका दुखड़ा उन्होंने राजा भैया से सुनाया था. हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन भानवी सिंह ने इससे भी गंभीर आरोप अपने पति पर लगाए हैं. उनका दावा है, एक महिला पत्रकार के साथ उनके पति के अवैध संबंध हैं, जिसमें कलकत्ता की एक महिला पत्रकार भी है, उस समय वो दुबई में रहती थी.
हालांकि राजा भैया ने इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में है कि अगर दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ तो फिर 10 साल से ये लोग अलग क्यों हैं, भानवी सिंह का दावा है कि राजा भैया ने सितंबर 2020 में ही उन्हें घर आने से मना कर दिया था, जबकि अक्षय प्रताप सिंह का दावा है. भइया (राजा भैया) इस पर कुछ नहीं कहते, लेकिन मैं जरूर कहूंगा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर रही हैं और राजा भइया की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही हैं, वह किसी भी पत्नी के लिए शोभा नहीं देता. यही कारण है कि भइया उनसे पिछले 10 सालों से अलग रह रहे हैं.
इनका दावा है भानवी सिंह ने 100 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये प्रति महीने की मांग की है, ताकि वो स्टाइलिश जीवन जी सकें, हालांकि दोनों की संपत्ति देखें तो राजा भैया की तुलना में भानवी सिंह ज्यादा अमीर हैं, रघुराज प्रताप सिंह जहां भदरी रियासत के राजकुमार हैं तो वहीं भानवी बस्ती राजघराने से तालुल्क रखती हैं.
पर यहां एक सवाल ये खड़ा होता है कि जब संपत्ति का बंटवारा पहले हुआ था तो फिर हलफनामे में राजा भैया ने पत्नी की संपत्ति कम क्यों बताई, 30 साल पहले जो शादी धूमधाम से हुई, वो अब तलाक के रास्ते पर क्यों खड़ी है, क्या इसके पीछे कोई और वजह भी है, जो सामने नहीं आ रही है, इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ रहा है.
आने वाले दिनों में ये दोनों सियासत में नजर आ सकते हैं, लेकिन बड़ी बेटी राघवी अपनी मां का पक्ष लेते हुए ट्विटर पर लिखती हैं. सच केवल इसलिए नहीं बदल जाता कि वह कुछ और कहने के लिए मजबूर करते हैं। आप लोग मेरे बूढ़े नाना-नानी को हमारे खिलाफ बोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं, ताकि आप उनकी बातों का बाद में दुरुपयोग कर सकें. आप लोग सब सच जानते हैं, कृपया भगवान से डरें. अब कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ इसका फैसला पुलिस की जांच और कोर्ट की कार्यवाही में होनी है.