नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों के माथे पर शिकन आने लगी है. लोगों को मोदी की सेहत की टेंशन होने लगी है..क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को एक ऐसी लाइलाज बीमारी है. जिसका इलाज किसी डॉक्टर के पास नहीं है. और मोदी भी उस बीमारी का इलाज लंबे समय से करा नहीं पा रहे हैं. ऐसे में नरेंद्र मोदी के जो चाहने वाले हैं और उनकी बीमारी के बारे में जानते हैं वो टेंशन में आ गए हैं.
सभी को बस एक ही चिंता है कि पीएम मोदी को इस बीमारी से छुट्टी मिल जाए. तो वहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के शुभचिंतक भी टेंशन में हैं. क्योंकि सोनिया की सेहत कोई खास अच्छी नहीं है. हम बताएंगे सोनिया गांधी की सेहत का वो राज जो सभी से छिपा हुआ था. बताएंगे कि कैंसर के किस अस्पताल में जाकर सोनिया गांधी ने इलाज कराया था. क्या वाकई में सोनिया गांधी को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी है. इसके साथ ही अमित शाह की उस बीमारी का भी खुलासा होगा जिसमें लोग दर्द से तड़पने लग जाते हैं.
आज इस वीडियो में सारे चौंकान वाले खुलासे होंगे. क्योंकि पहले लंबी बीमारी की वजह से देश ने अटल जी जैसे महान नेता को खोया.. फिर बीमारी की ही वजह से डॉ. मनमोहन सिंह जैसा महान अर्थशास्त्री इस देश ने हाल ही में खोया है. आपको मैं बताना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मनमोहन सिंह के ऊपर चाहे किसी भी तरह के आरोप लगे हों. लेकिन उनके जैसा अर्थशास्त्री दुनिया में शायद ही कोई हो.. लेकिन जब 26 दिसंबर को मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी तो वो अचानक ही बेहोश हो गए.. और अगर डॉक्टर्स की मानें तो एक बार बेहोश होने के बाद उन्हें होश ही नहीं आया और इस दुनिया से रुखसत हो गए. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस खतरनाक बीमारी की वजह हम आपको बताने वाले हैं जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.
लेकिन उस बारे में बताने से पहले आपको ये भी बता देते हैं कि पिछले कई सालों से कहीं भी आपको कोई खबर ऐसी नहीं मिलेगी कि प्रधानमंत्री मोदी बिमार हुए हैं.. लेकिन जिस बीमारी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसके बारे में खुद पीएम मोदी ने अपने मुंह से बताया है कि उन्हें ये बीमारी है. तो अब ज्यादा देर नहीं करेंगे और आपको उस बीमारी के बारे में भी बताएंगे. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इतने समय से एक बीमारी से जूझने के बाद भी पीएम मोदी इतने फिट और स्वस्थ कैसे रहते हैं.. और इस सबके साथ ही आपको सोनिया गांधी की जानलेवा बीमारी के बारे में भी बताएँगे.
क्योंकि अक्सर आप खबरों में देखते रहते होंगे कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. इस बार इलाज के लिए अमेरिका गई हैं या कभी कहीं और इलाज के लिए गई हैं. और हाल ही में मनमोहन सिंह के निधन से पहले वो कर्नाटक में कांग्रेस अधिवेशन में भी सेहत खराब होने की वजह से नहीं गई थीं. तो आपको हम इन दोनों बड़े नेताओं की सेहत के बारे में एकदम सटीक और सच्ची जानकारी देने वाले हैं. अब सबसे पहले बात करते हैं सोनिया गांधी की. शायद आपको याद होगा कि 2014 के चुनावों में वाराणसी के दौरे पर गई सोनिया बीच दौरे में ही बीमार पड़ गई थी.
ये रहस्यमयी बीमारी उन्हें कब आ घेरती है, कोई नही जानता. लेकिन इसके बाद वो खुद को घर में कैद कर लेती हैं या विदेश निकल जाती हैं. दरअसल ये बात 2011 की है जब कांग्रेस की ही सरकार थी और सोनिया गांधी एकाएक गायब हो गई. चार अगस्त को खबर आई कि वो सोनिया मैडिकल एमरजेंसी की वजह से विदेश के अस्पताल में भर्ती. बाद में पैगाम आया कि सर्जरी सफल रही. खबरें उड़ती हुई आईं कि सोनिया न्यूयॉर्क के जिस अस्पताल में भर्ती थी और जहां उनकी सर्जरी हुई, वो कैंसर का अस्पताल है.
सोनिया गांधी को कैंसर के अस्पताल में सर्जरी कराने की क्या जरूरत पड़ गई, ये रहस्य किसी ने नहीं खोला. न परिवार ने, न पार्टी ने. ऐसे में देश के कई दिग्गजों ने इशारों ही इशारों में दावा किया कि सोनिया गांधी किसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं और यही वजह है कि राजनीतिकि तौर पर इतनी ज्यादा एक्टिव भी नहीं रहतीं और अक्सर सोनिया गांधी के बीमार होने की खबरें आती रहती हैं. आलम तो ये है कि कभी कभी बताया जाता है कि सोनिया गांधी को बुखार है. लेकिन बुखार के इलाज के लिए भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ जाता है.
अब ऐसे में एक शंका ये भी पैदा होती है कि कहीं लोगों की वो बात सही तो नहीं है कि अमेरिका के कैंसर अस्पताल में सोनिया का इलाज हुआ था. क्योंकि वो एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं. खैर इस बारे में अब हम इससे ज्यादा बात नहीं करेंगे. अब आपको बताते हैं अमित शाह के बारे में जो कि कुछ समय पहले लाइकोमा नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. जिसमें बेहिसाब असहनीय दर्द होता है. इसी बीमारी के चलते शाह को सर्जरी तक करानी पड़ी थी.
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इस बीमारी में पूरे शरीर में चर्बी की गांठें बन जाती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती हैं. अब बात करेंगे हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की. जो उम्र के 7 दशक देखने के बाद भी किसी युवा की तरह एकदम फिट हैं. लेकिन उन्होंने खुद अपनी बीमारी का राज खोला था. दरअसल दोस्तो पीएम ने ये जानकारी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंकित बेयानपुरिया को दी थी.
पीएम मोदी ने इंफ्लूएंसर को बताया कि उन्हें नींद से संबंधित समस्या है. वे केवल 3 से 4 घंटे ही सो पाते हैं. लेकिन वो कम सोकर भी नींद की कमी महसूस नहीं करते और पूरे एनर्जेटिक रहते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि कम सोना कोई ज्यादा बड़ी बीमारी तो नहीं है. फिर हम इसके बारे में आपको क्यों बता रहे हैं. तो चलिए आपको कुछ आंकड़े दिखा देते हैं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में किए गए रिसर्च में पता चलता है कि पर्याप्त नींद न लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. तो वहीं कुछ और रिसर्च में पता चला है कि नींद की कमी से वज़न बढ़ने, मधुमेह, हृदय रोग, और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.नींद की कमी से दर्द बढ़ जाता है, प्रदर्शन में कमी आती है और गलतियां बढ़ती हैं..नींद की कमी से नई चीज़ें सीखने की क्षमता 40% तक कम हो सकती है.
नींद की कमी से मसल्स लॉस हो सकता है. ऐसे में पूरी नींद लेने हमारे देश के प्रधानमत्री के लिए कितना जरूरी है आप खुद भी समझ गए होंगे. लेकिन इस सबके बावजूद पीएम मोदी बीमार इस लिए नहीं पड़ते क्योंकि उन्होंने एक बेहतरीन दिनचर्या को अपना रखा है. जिसमें योग करना. हेल्दी नाश्ता. से लेकर सारी चीजें शामिल हैं. और यही वजह है कि पीएम मोदी 75 साल की उम्र के करीब पहुंच कर भी किसी युवा की तरह एकदम फिट दिखते हैं.