मोईद खान, नवाब सिंह यादव और राजू खान के साथ यूपी पुलिस ने जेल के अंदर कौन सा खेल कर दिया!

Global Bharat 30 Sep 2024 02:55: PM 3 Mins
मोईद खान, नवाब सिंह यादव और राजू खान के साथ यूपी पुलिस ने जेल के अंदर कौन सा खेल कर दिया!

अभिषेक चतुर्वेदी

क्या मोईद खान और राजू खान का संबंध किसी गैंग से निकला है, क्या मुख्तार अतीक से भी बड़ा गैंग यूपी में एक्टिव है, जिसका काम भोली-भोली लड़कियों को अपनी जाल में फंसाना और गरीबों की जमीन पर कब्जा जमाना था, क्या अजमेर के सलीम और नफीस चिश्ती से जुड़े इनके कोई तार यूपी पुलिस को मिले हैं, या फिर नेपाल में इनका कोई आका बैठा है, आखिर मोईद खान और राजू खान पर यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट क्यों लगाया, ये सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे और उससे भी बड़ी बात ये है कन्नौज वाले सपा नेता नवाब सिंह यादव के साथ भी यही वाली कहानी दोहराई गई, तो सवाल ये है कि क्या नवाब सिंह यादव का किसी बड़े गैंग से कोई नाता है. ये तमाम मीडिया रिपोर्ट दावा करती हैं कि तीनों आरोपियों के खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, ऐसे में हमने ये समझने की कोशिश की कि आखिर ये एक्ट लगता कब है.

इसी साल फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था... किसी भी आरोपी के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस तभी बनेगा जब वह गैंग का मेंबर हो और असामाजिक एक्टिविटी से संबंधित आईपीसी की धाराओं में उस पर मुकदमा कायम होता हो. यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा-3 (1) के तहत मुकदमा तभी बनेगा जब अभियोजन पक्ष यह बात साबित करे कि वह गैंग का सदस्य है.

यानि यूपी पुलिस ने अगर ये एक्ट किसी पर लगा दिया है, तो उसे कोर्ट में साबित भी करना होगा, जब ये आरोपी जमानत मांगने जाएंगे, या फिर मुकदमे की सुनवाई होगी, तो उस वक्त यूपी पुलिस को बताना होगा कि इनका गैंग कितना बड़ा है, इनका मोडस ऑपरेंडी क्या है, ये किन लोगों को टारगेट करते थे, और इन लोगों ने अब तक क्या-क्या किया है. जहां तक मोईद खान का सवाल है ये सिर्फ नाबालिग के साथ गलत हरकत का आरोपी नहीं है, बल्कि इसके ऊपर कई और आरोप हैं, जिसकी फाइल यूपी पुलिस ने देखी तो वो भी चौंक गई.

  • मोईद खान साल 2012 में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोपी था
  • खुद को सपा का नेता बताता, रसूख दिखाता, इसलिए किसी की बोलने की हिम्मत नहीं थी
  • सरकारी और गरीब लोगों के जमीनों पर भी कब्जा जमाने का उस पर आरोप लगा है
  • शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चलने के बाद ये पता चला इसका पूरा एक ग्रुप था!


अब उस ग्रुप में कौन-कौन था, इसके आदेश पर कौन काम करता था, और इसका क्या कोई आका भी था, इसकी जांच पुलिस कर रही है. और राजू खान चूंकि इसी के साथ रहता था, इसलिए इसी ग्रुप का मेंबर माना जा रहा है, जबकि नवाब सिंह यादव जिसे कभी मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था. वो अपने कॉलेज में एक लड़की को आधी रात को बुलाता है, लड़की की बुआ ही उसकी दुश्मन बन जाती है, और नवाब लड़की के साथ कॉलेज के भीतर जो करता है, उसकी चीखें सिस्टम तक पहुंचती है तो पुलिस इसकी कुंडली खंगालने में जुट जाती है, और  जो खुलासा होता है, वो पुलिस को भी हिलाकर रख देता है.

  • नवाब सिंह यादव के बारे में ये कहा जा रहा है कि क्या कॉलेज के भीतर ये कोई रैकेट चलाता था?
  • ब्लॉक प्रमुख रह चुके नवाब सिंह यादव पर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं, एक रिश्तेदार के घर बुलडोजर भी चला

हालांकि नवाब की कॉलेज वाली जमीन कागजों में सही निकली, पर ये सवाल अभी भी कईयों के मन में उठ रहा है कि समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता और अखिलेश-डिंपल का करीबी नवाब सिंह यादव क्या सच में किसी गैंग का मेंबर है, क्योंकि इस मामले से सियासत भी जुड़ी है, इसलिए जांच में पुलिस को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा, शायद यही वजह थी कि नवाब को जब कॉलेज से पकड़ा गया तो आधी रात की घटना का एक तरह से लाइव वीडियो सामने आया. अब ये साबित पुलिस को करना है कि इनका नाता किस ग्रुप से है, और वो ग्रुप यहीं का है या बाहर का है. लेकिन गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से ये तीनों आरोपी ये समझ चुके हैं कि जमानत याचिकाएं कोर्ट में जाएंगी तो जमानत मिलने में पहले की तुलना में अब ज्यादा मुश्किल आएगी. 

Bulldozer action in UP Akhilesh Yadav CM Yogi Ayodhya

Recent News