नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था. AAP ने ओखला से अमानतुल्लाह खान, मुस्तफाबाद से आदिल खान, बल्लीमारन से इमरान हुसैन, सीलमपुर से जुबैर अहमद और मटिया महल से आले इकबाल को टिकट दिया था. इन पांचों सीटों में से 4 सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती दिख रही है. वहीं एक मुस्लिम बहुट सीट मुस्तफाबाद पर भाजपा के उम्मीदवार मोहन बिष्ट आगे चल रहे हैं.