नई दिल्ली: विवादित यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कि मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, अपने अमर्यादित कमेंट पर रणवीर ने माफी मांगी है फिर भी उनका जेल जाना तय माना जा रहा है. दरअसल हाल ही में इंडिया गॉट लेटेंट शो के दौरान एक विवादित कमेंट रणवीर ने किया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया से न्यूज चैनल्स तक रणवीर पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस मामल को लेकर कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं.
क्या था मामला?
समय रैन के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में रणवीर एक जज की भूमिका निभा रहे हैं. जहां उन्होंने एक कंस्टेंटेंट से पूछा था कि "क्या आप अपने माता-पिता को अपने जीवन के बाकी हिस्से के लिए हर दिन सेक्स करते हुए देखेंगे या एक बार शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए रोकेंगे?" इस कमेंट के बाद रणवीर को चारों तरफ से घेरा जा रहा है.
मुंबई पुलिस और महिला आयोग तक पहुंचा मामला
मजाक-मजाक में शुरू हुई बात अब बड़ा रुप ले चुकी है. रणवीर का विवादित कमेंट मुंबई पुलिस और महिला आयोग तक पहुंच चुका है. रणवीर इलाहबादिया के अलावा अपूर्वा मखीजा, समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ मुंबई कमिश्नर और महिला आयोग से शिकायत भी की गई है. शिकायत करने वालों ने इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, बता दें कि शो में विवादित कमेंट के दौरान यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन यूट्यूबर आशीष चंचलानी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा मौजूद थे.
सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले कार्रवाई होगी
इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेद्र फडणवीस ने कहा है कि- “मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने अभी तक इसे नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और प्रस्तुत किया गया है। हर किसी को बोलने की आजादी है लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी तब खत्म हो जाती है जब हम दूसरों की आजादी का हनन करते हैं… हमने अपने समाज में कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”
रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी
अपने अश्लील कमेंट को लेकर रणवीर इलाहाबादिया ने माफी भी मांग ली है, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बोल रहे हैं कि मेरा कमेंट सही भी नहीं था और फनी भी नहीं था, जो हुआ वो कूल नहीं था, मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. इम मामले पर ज्यादा जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा, फैलमली आखरी चीज होगी जिसकी मैं इज्जत करूंगा. हालांकि रणवीर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं. लेकिन अगर पुलिस केस होता है तो शायद रणवीर जेल भी जा सकते हैं.