नई दिल्ली: अगर आप अगले कुछ महीनों में नया फोन खरीदने जा रहे हैं, तो अब आपके फोन का बॉक्स खोलते ही एक सरकारी ऐप आपको पहले से तैयार मिलेगा. दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी मोबाइल कंपनियों को सख्त आदेश दे दिया है कि भारत में बिकने वाले हर नए स्मार्टफोन में Sanchar Saathi ऐप प्री-इंस्टॉल्ड होना अनिवार्य है.
सैमसंग, एप्पल, शाओमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी सहित सभी बड़ी कंपनियों को 90 दिन के अंदर यह सुनिश्चित करना होगा कि नया फोन बिक्री पर आए तो उसमें यह ऐप पहले से मौजूद हो. साथ ही 120 दिन में कंपनियों को पूरी कंप्लायंस रिपोर्ट भी जमा करानी है. पुराने स्टॉक वाले फोन में भी OTA अपडेट के जरिए यह ऐप पहुंचाया जाएगा. खास बात यह है कि इस ऐप को यूजर आसानी से अनइंस्टॉल या डिसेबल नहीं कर पाएगा.
संचार साथी ऐप असल में करता क्या है?
यह सरकार का अपना “मोबाइल सुरक्षा कवच” है जो सीधे CEIR (Central Equipment Identity Register) से जुड़ा हुआ है. आसान भाषा में आपके फोन के लिए ये काम करेगा.
मई 2023 में वेब पोर्टल के रूप में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट इतना कामयाब रहा कि अब सरकार ने इसे हर भारतीय की जेब तक पहुंचाने का फैसला किया है. अभी तक 1.14 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर्ड हैं और प्ले स्टोर से 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. अब हर नया फोन अपने साथ एक मुफ्त डिजिटल सुरक्षा गार्ड लेकर आएगा. चोरी का डर कम, फ्रॉड का खतरा कम और फोन हमेशा आपके नियंत्रण में!