क्या है कपिल सिब्बल की कहानी, हमेशा सनातन विरोध में क्यों लड़ते हैं केस? इनके पिता को कांग्रेस ने दिया था तोहफा!

Rahul Jadaun 18 Apr 2025 09:25: PM 3 Mins
क्या है कपिल सिब्बल की कहानी, हमेशा सनातन विरोध में क्यों लड़ते हैं केस? इनके पिता को कांग्रेस ने दिया था तोहफा!

दिल्ली में जन्मे कपिल सिब्बल की कहानी में ऐसा क्या है कि वक्फ़ बोर्ड विवाद में सरकार भी हैरान है! कपिल सिब्बल कोर्ट में कई बार ऐसे केस भी जीत गए जिनकी दलीलों का कोई आधार नहीं था...तो सबसे पहले जानिए कौन हैं कपिल सिब्बल और उनकी दलीलें कैसे पलट देती है खेल? वक्फ़ बोर्ड की हलचल के बीच देश की राष्ट्रपति से पीएम मोदी का मिलना? पीएम के साथ गृहमंत्री शाह का होना? कोई बड़ी संभावित घटना की ओर इशारा करता है, उसी दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सुप्रीम कोर्ट को सुपर संसद कहकर तंज मारना? तो समझिए पूरा खेल क्या-क्या हो रहा है?

  • कपिल सिब्बल के पिता हीरालाल सिब्बल बड़े वकील थे और वो भी कांग्रेस में थे, उन्हें 2006 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया
  • पिता की तरह ही कपिल सिब्बल हैं, कांग्रेस पार्टी कहेगी प्रभु श्रीराम का विरोध तो कोर्ट में श्रीराम का भी विरोध करने लगते हैं
  • नेता और विचारधारा छोड़ दीजिए तो उनकी डिग्री और बहस का कौशल देखकर कई जज भी हतप्रभ होते नजर आते हैं.

कपिल सिब्बल का कानूनी करियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है। वे भारत के शीर्ष वकीलों में गिने जाते हैं और भारतीय उच्च न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट, और अन्य न्यायिक संस्थाओं में उनके मामलों ने उन्हें एक प्रतिष्ठित मुकाम दिलाया, सिब्बल ने बहुत से महत्वपूर्ण मामलों में अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें से कुछ सरकारी और संवैधानिक मामलों में थे, वो उन वकीलों में से एक हैं, लेकिन उनके केस ऐसे विवादित रहे कि लोग उन्हें देशविरोधी गैंग का वकील बताते हैं!

कपिल सिब्बल ने कानूनी करियर के साथ-साथ राजनीति में भी प्रवेश किया…सिब्बल ने 2004 में राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ ली और इसके बाद कई महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर काम किया...संचार, सूचना और कानून मंत्रालयों में कार्य करने का अवसर मिला, जहां सिब्बल देश की हर कमज़ोरी समझ गए? आज वक्फ़ बोर्ड हो या CAA-NRC कपिल सिब्बल हमेशा सुप्रीम कोर्ट में मुसलमानों का पैरवी करते हैं! इसलिए उनके विवाद भी देखिए!

  • रामसेतु मामले में उन्होंने यह तर्क दिया था कि भगवान राम एक "काल्पनिक" पात्र हैं, जिससे उन्हें "हिंदू विरोधी" कहकर निशाना बनाया गया।
  • वक्फ बोर्ड, ट्रिपल तलाक, और बाबरी मस्जिद जैसे विवादित मुद्दों में उन्होंने मुस्लिम पक्ष की वकालत की है, जिससे उन्हें अक्सर एक खास एजेंडा चलाने का आरोप झेलना पड़ा।
  • अयोध्या विवाद, रामसेतु मामला, वक्फ बोर्ड से जुड़े केस, ट्रिपल तलाक, कश्मीर अनुच्छेद 370 और अर्नब गोस्वामी, जैसे कई केस उनकी मुट्ठी में आते हैं, और वो उल्टी दलील देते हैं, जिसपर एक बार सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई थी...उनके कुछ बयान सुनिए
  • रामसेतु पर बयान
  • सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने कहा कि भगवान राम ऐतिहासिक नहीं, पौराणिक पात्र हैं, जिससे हिंदू संगठनों ने उन्हें ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया।
  • वक्फ बोर्ड केस
  • मुस्लिम पक्ष की पैरवी करने पर उन्हें मुस्लिम झुकाव वाला नेता बताया गया।
  • ट्रिपल तलाक
  • उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ की पैरवी की, जिससे उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थक कहा गया।
  • अर्नब गोस्वामी केस में बहस
  • सुप्रीम कोर्ट ने उनके “राजनीतिक” तर्कों पर नाराज़गी जताई थी और कहा कि "आपको याद रखना चाहिए कि आप एक वकील हैं, प्रवक्ता नहीं."

इसलिए पीएम मोदी और अमित शाह को ये बात पता है कि पांच मई को अगर फैसला आया तो उस दिन कुछ भी हो सकता है, इसलिए खुद पीएम मोदी उन मुसलमानों से मिल रहे हैं, जिनके साथ मिलकर वक्फ़ बोर्ड कानून का ड्राफ्ट बना था. पीएम मोदी का कश्मीर दौरा अचानक रद्द हो गया! अचानक दिल्ली में हलचल बढ़ना, कैबिनेट की उच्चस्तरीय बैठकें बार-बार बुलाई जा रही है, इसका कोई ना कोई इशारा है, क्या देश में कपिल सिब्बल के तर्कों के बाद कुछ होने वाला है? क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कोई ऐसी बात होगी, जहां मोदी सरकार को झटका लग सकता है? या कोई ऐसा प्लान है, वक्फ़ बोर्ड पर कोई बड़ा कदम सरकार उठाने जा रही है? पश्चिम बंगाल में क्या राष्ट्रपति शासन की तैयारी है? क्या राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है? क्योंकि पीएम मोदी के चेहरे की ख़ामोशी कुछ इशारा कर रही है? अब इशारा जो समझ पाए वो खिलाड़ी.

Kapil Sibal's story anti-Sanatan Kapil Sibal Kapil Sibal's family what is Waqf by User? uproar over Waqf law

Recent News