नई दिल्ली: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट सामने रख दिया है, लेकिन इस बजट में सरकार ने खास तौर पर मीडिया क्लास, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को क्या देने की कोशिश की है...
मिडिल क्लास के लिए 13 ऐलान
- अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं. नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख.
- बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई.
- TDS की सीमा 10 लाख रुपए की गई.
- 4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे.
- किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई.
- मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी.
- EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी.
- LED-LCD टीवी सस्ती होंगी. कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई.
- देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा.
- 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा.
- शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी.
- एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे.
- हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा.
Header- महिलाओं के लिए 2 ऐलान
- SC -ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना.
- पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा.
बुजुर्गों के लिए 6 ऐलान
- सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी, 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए.
- 36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह से टैक्स फ्री.
- देश में 200 डे-केयर कैसर सेंटर बनेंगे.
- मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं.
- 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई.
- 13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर.
किसानों के लिए 11 ऐलान
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई.
- देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी.100 जिलों को फायदा होगा.
- डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन.
- समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई.
- अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा.
- बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा.
- मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी. 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा.
- दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन.
- पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी.
- कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना. प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस.
- असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा.
budget 2025
middle class budget
elderly budget
women budget
farmers budget