Nashik Ashok Kharat Case: नासिक अशोक खरात (जिन्हें भोंदू बाबा के नाम से जाना जाता है) पर यौन शोषण के जो आरोप लगे हैं, उनके साथ अब एक बहुत पुराना मामला भी जुड़ गया है. यह घटना करीब 46 साल पहले की है. साल 1980 में, जब अशोक खरात की उम्र सिर्फ 20 साल थी, तब उन्होंने अपने ही दूर के रिश्तेदार एक महिला के साथ गलत काम किया था.
उस महिला को संतान नहीं हो रही थी. इसका फायदा उठाते हुए अशोक ने जादू-टोने और पूजा-पाठ के बहाने उस महिला का यौन शोषण किया. जब इस बात की जानकारी गांव में फैली, तो लोगों में काफी गुस्सा भड़क उठा. गांववालों ने अशोक की जमकर पिटाई की. डर के मारे वह रातोंरात गांव से भाग गया और लगभग 15 साल तक वापस नहीं लौटा.
5 साल बाद जब वह अपने गांव कहांडलवाड़ी लौटा, तो उसने अपना नाम बदल लिया था और खुद को अशोक खरात कहने लगा. पुलिस अब इस लंबे समय के अंतराल की जांच कर रही है कि वह इन 15 सालों में कहां था, क्या करता रहा और किसके सहारे रहा. यह नया खुलासा यह दिखाता है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार का सिलसिला खरात ने बहुत पहले ही शुरू कर दिया था.
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड दारोगा की सैलरी पत्नी के खाते में भेजता रहा लेखपाल, 25 महीने में उड़ा दिए 4.29 करोड़!
यह भी पढ़ें: ''घर में गोमांस खाएं, सार्वजनिक स्थान पर नहीं...'' हिमंता सरमा ने चुनाव से पहले अपना स्टैंड स्पष्ट किया
यह भी पढ़ें: कांस्टेबल रेवती की वजह से तमिलनाडु में 9 पुलिसवालों को मिली फांसी की सजा, क्या है कहानी...
यह भी पढ़ें: ''ईरान से तुरंत निकल जाएं...'' युद्धविराम के कुछ घंटों बाद भारत का अपने नागरिकों के लिए सलाह