INS विक्रांत आज रात कर सकता है हमला, PM मोदी की बैठक से मिला ये बड़ा इशारा

Amanat Ansari 10 May 2025 04:59: PM 3 Mins
INS विक्रांत आज रात कर सकता है हमला, PM मोदी की बैठक से मिला ये बड़ा इशारा

नई दिल्ली: पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 लोगों का नरसंहार किया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत स्ट्राइक किया. जिसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव शुरू हो गया. भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों पर स्ट्राइक किया लेकिन बदले में पाकिस्तान बार-बार भारत के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. वैसे पाकिस्तान की ओर से की जा रही हर नापाक हरकतों का भारत ने सख्त जवाब दे रहा है, लेकिन आतंकियों को पनाह देने वाला यह मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक दो बड़ी रणनीतिक बैठकें कीं. पहले NSA अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चर्चा की, फिर तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इन बैठकों से यह साफ हो गया है कि हालात गंभीर हैं और भारत अब सिर्फ जवाब देने की मुद्रा में नहीं, बल्कि तैयार रहने की स्थिति में भी है. सवाल उठ रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में आखिर क्या चल रहा है? तो आप इन दो तस्वीरों को देखकर समझ जाएंगे कि आगे पाकिस्तान के साथ क्या होने वाला है.

ये हैं पीएम मोदी की 2 तस्वीरें.. पहली तस्वीर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी पर जवाबी कार्रवाई करने से पहले की है. दूसरी तस्वीर आज की है. दोनों तस्वीरों में प्रधानमंत्री का दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से झलकता है. इन तस्वीरों की पड़ताल कर समझेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पीएम मोदी ने जो कपड़े पहने थे, उसके मायने क्या थे और आज जो कपड़े पहने हैं, उसके मायने क्या हैं.

दोस्तों जब पहलगाम में आतंकी हमले ने देश के दिल को छलनी किया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर ने हर भारतीय की नजरों को अपनी ओर खींचा था, मौका था ऑपरेशन सिंदूर से पहले बैठक की, इस तस्वीर में वह साधारण कुर्ता-पायजामा और ऊपर नेहरू जैकेट पहने नजर आए, जिसका भगवा रंग (सिंदूरी रंग) शक्ति और साहस प्रतीक था और भारत ने जवाब भी ऐसा ही दिया. प्रधानमंत्री ने इस रंग के कपड़े पहन, राष्ट्र की एकजुटता और शक्ति का संदेश दिया था. साथ ही उन परिवारों के प्रति सम्मान को भी दर्शाया था, जिन्होंने पहलगाम में अपनों को खोया.

इस बैठक में पीएम मोदी की पोशाक देश की उस भावना को उजागर करती थी, जो आतंक के सामने झुकने के बजाय उसे जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले रही थी. और उस रात जो हुआ, पूरी दुनिया ने देखा. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि बुराई भले ही कितनी भी मजबूत क्यों न हो, जब सच्चाई से सामना होता है तो मुंह की खानी पड़ती है. भारतीय सेना ने उस रात न सिर्फ पीओके, बल्कि पाकिस्तान के अंदर भी आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि देश सिंदूर मिटाने वालों को जवाब देना जानता है. तब से लेकर आज तक पाकिस्तान लगातार भारत को उकसा रहा है और हर बार मुंह की खाने के बाद पीछे हट जाता है, जबकि भारत संयम से काम ले रहा है. लेकिन आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक ऐसी बैठक हुई है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि आज की रात पाकिस्तान के ताबूत में आखिरी कील साबित होने वाली है.

दरअसल, पीएम मोदी आज की बैठक में नीले कलर की नेहरू जैकेट में नजर आए. वैसे यह रंग समुद्र की गहराई और आकाश की विशालता को दर्शाता है. लेकिन अभी वक्त पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का है और आतंकवाद के समूल नाश का है. ऐसे पीएम मोदी का यह पोशाक दर्शाता है कि आज की रात पाकिस्तान पर कहां-कहां से हमला हो सकता है, जिसका जवाब उसके पास न ऑपरेशन सिंदूर के समय था और न अब होगा.

India Pakistan PM Modi PM Modi security meeting

Recent News