CBI की वो दो लेडी सिंघम ऑफिसर कौन हैं, जो कोलकाता की लड़की को दिलाएंगी न्याय?

Global Bharat 20 Aug 2024 07:30: PM 2 Mins
CBI की वो दो लेडी सिंघम ऑफिसर कौन हैं, जो कोलकाता की लड़की को दिलाएंगी न्याय?

कोलकाता केस की जांच सीबीआई कर रही है, ये तो आप भी जानते हैं, लेकिन सीबीआई की वो दो महिला अधिकारी कौन सी हैं, जो उस डॉक्टर बिटिया को इंसाफ दिलवाने वाली हैं, ये शायद आप नहीं जानते होंगे. ये ऐसी ऑफिसर हैं, जिनका नाम सुनते ही आरोपी तोते की तरह बोलने लगते हैं. इनमें पहली ऑफिसर का नाम है IPS संपत मीणा.

कौन हैं IPS संपत्ति मीणा

  • संपत मीणा 1994 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं
  • रांची की पहली महिला एसएसपी रही हैं
  • साल 2017 में इन्होंने उन्नाव केस की जांच की
  • कुलदीप सेंगर से केस से जुड़ा सारा सच उगलवाया
  • साल 2020 में हाथरस केस से जुड़ा सच खंगाला
  • निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें काफी तारीफ मिली
  • फिलहाल सीबीआई की अतिरिक्त निदेशक के पद पर हैं

कोलकाता केस में ये 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को लीड कर रही हैं. इन्होंने कोलकाता पहुंचते ही अपनी टीम को 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटा और हर टीम को घटना से जुड़ा एक अलग मिशन दिया, इनकी टीम इतनी तेजतर्रार है कि कहते हैं सबूत कहीं से भी ढूंढ निकालती है. इनके आदेश पर ही इस घटना के आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट, घटनास्थल की थ्री डी मैपिंग और ब्रेन मैपिंग के विकल्पों पर सीबीआई विचार कर रही है. इनके अलावा इनकी टीम में एक और महिला ऑफिसर है, जिनका नाम है सीमा पाहुजा, जिन्हें ग्राउंड से जानकारी जुटाने, सबूत जुटाने, लड़की के परिवारवालों से बातचीत करने, डायरी के पन्नों में दबे राज खंगालने और उस लड़की के उन दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाने की ड्यूटी मिली है, जिनकी जांच कोलकाता पुलिस ने ठीक से नहीं की है. 

कौन हैं सीमा पाहूजा

  • इनकी गिनती सीबीआई की तेजतर्रार अधिकारियों में होती है
  • शानदार कामों के लिए इन्हें दो बार गोल्ड मेडल मिल चुका है
  • साल 2017 में हिमाचल की घटना का सीमा ने ही खुलासा किया था
  • 1 हजार से ज्यादा लोगों की पूछताछ और 250 लोगों के DNA सैंपल लिए थे

तब जाकर 16 साल की लड़की के साथ हुई घटना का खुलासा हो पाया था. फिलहाल आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, इन दोनों लेडी सिंघम ऑफिसर ने जितने केस की जांच की, उसकी फाइल तभी बंद हुई, जब सही आरोपी पकड़ा गया और जांच नतीजे तक पहुंची. कोलकाता केस में भी अब इनसे यही उम्मीद जताई जा रही है. और इनकी टीम ने बीते 10 दिनों में जो 5 काम किए हैं वो इस बात का सबूत हैं कि सीबीआई हर एंगल पर जांच कर रही है.

  • पहला- संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाना, ताकि व्यवहार से सच पता चले
  • दूसरा- आरोपी के अलावा अन्य 6 लोगों से पूछताछ करना, प्रिंसिपल पर शक करना
  • तीसरा- थ्री डी मैपिंग तकनीक के जरिए पूरे कमरे की छोटी से छोटी तस्वीर लेना
  • चौथा- आरोपी का ब्रेन मैपिंग करवाना, ताकि उसके दिमाग को सही से पढ़ा जा सके
  • पांचवां- ऑटोप्सी रिपोर्ट देखने के बाद पॉलीग्राफ टेस्ट और DNA टेस्ट का प्लान बनाना

फिलहाल सीबीआई की स्थिति ये है कि उसके पास सवालों की लिस्ट तो लंबी है, लेकिन जवाब के नाम पर कुछ ही लाइन हैं, और आरोपी को जब कोर्ट में पेश किया जाएगा, जब इस घटना की चार्जशीट बनाई जाएगी तो उस वक्त ये तय करना बेहद जरूरी होगा कि कड़ियों से कड़ियां जुड़े और फिर आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले, जिसके लिए पूरी टीम को दिन-रात न सिर्फ मेहनत करना होगा बल्कि उन आरोपियों से कई गुणा तेज दिमाग चलाना होगा, जो सबूत मिटाकर सच्चाई को दबाने की कोशिश में लगे हैं. 

Recent News