Sania Mirza love story: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा( Saniya Mirza) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर सानिया मिर्ज़ा एक्टिव नज़र आती है और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सानिया मिर्ज़ा का जब तलाक हुआ था तबभी सोशल मीडिया पर खूब कॉन्ट्रोवर्सीज हुई थी. लेकिन अब इनके चर्चा में आने की वजह दरअसल इनका एक शख्स को आई लव यू कहना है. जो अब सोशल मीडिया में अलग ही बज बन रखा है. दरअसल सानिया मिर्जा ने रविवार को दुबई में अपने दोस्तों के साथ भारत और पाकिस्तान( Ind vs Pak) के बीच हुए मुकाबले का आनंद उठाया. इस मैच के बाद टीम इंडिया की जीत का जश्न भी मनाया. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला कि वो इस खास मौके पर बेहद खुश थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की.
सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपने दिल के बेहद करीब इंसान को आई लव यू कहा, और वह कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) हैं. दअरसल उस दिन अनम का जन्मदिन था, लेकिन इस मौके पर सान्या की बहन उनके साथ नहीं थी. सानिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन की एक फोटो शेयर की जिसके साथ सानिया मिर्ज़ा ने लिखा कि - "यह उन ख़ास सालों में से एक है जब हम तुम्हारे जन्मदिन पर साथ नहीं हैं. लेकिन अंसी, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूँ, फिर चाहे उतार-चढ़ाव कुछ भी हो."

बता दें कि सानिया मिर्ज़ा की तरह अनम मिर्जा भी सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनकी पहली शादी टूटने के बाद, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद्दुदीन से दूसरी शादी की। अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं और खुद का ही बिजनेस चलाती हैं.
और बहनों की तरह सानिया और अनाम सिर्फ बहनें ही नहीं बल्कि बेस्ट फ्रंड हैं. जो एक दूसरे के साथ अक्सर घूमती फिरती नज़र आती है और क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आती हैं..सानिया मिर्ज़ा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि - शायद मुझे लगा कि सानिया को दुबारा प्यार होगया, दूसरे यूसर ने लिखा कि दोनों बहनें बहुत अच्छी हैं.