कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में रही महत्वपूर्ण भूमिका

Amanat Ansari 02 Sep 2026 06:19 PM 1 Mins
 कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में रही महत्वपूर्ण भूमिका

Who is Air Marshal Jitendra Mishra: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारतीय वायुसेना में 38 साल की शानदार सेवा देने वाले मिश्रा का ऑपरेशन सिंदूर से भी गहरा जुड़ाव रहा है.

सैन्य करियर और उपलब्धियां
जीतेंद्र मिश्रा नेशनल डिफेंस अकादमी (खड़गवासला) और वायुसेना अकादमी (दुंडीगल) के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से भी शिक्षा प्राप्त की.

वे वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं. इससे पहले इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डिप्टी चीफ के पद पर भी काम किया. 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना में कमिशन्ड हुए मिश्रा के पास 3,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है. उन्होंने 18 से अधिक तरह के फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं. कारगिल युद्ध की शुरुआत में मिराज-2000 से लेजर गाइडेड बम गिराने वाली टीम का भी हिस्सा रहे.

ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन

पिछले साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसी के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 पर उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया. इससे पहले 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक मिल चुका है. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में बदलाव किए गए और अन्य बड़े मंदिरों की तर्ज पर अब राम मंदिर का भी अपना सीईओ नियुक्त किया गया है.

Ram Mandir CEO Jeetendra Mishra Who is Jitendra Mishra Operation Sindoor

Recent News