कौन है अपूर्वा मखीजा जो रणवीर अल्लाहबादिया कंट्रोवर्सी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है

Abhishek Chaturvedi 12 Feb 2025 08:25: PM 1 Mins
कौन है अपूर्वा मखीजा जो रणवीर अल्लाहबादिया कंट्रोवर्सी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है

Who is Apoorva Makhija: 4 लड़कों के बीच एक इकलौती लड़की बैठी थी और मंच पर कुछ ऐसा बोल जाती है कि मुंबई पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुला लेती है. आज पूरा देश गूगल पर सर्च कर रहा है अपूर्वा मखीजा कौन है और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड से क्या कनेक्शन है? दरअसल, जयपुर की रहने वाली रीबेल किड अपूर्वा मखीजा को पॉपुलैरिटी लॉकडाउन के दौरान मिली जब वो अपने अनफिल्टर्ड स्टेटमेंट और कॉमिक वीडियोज बनाती थी.

फिर अपूर्वा ने ट्रेवल, फैशन और फैंस से कनेक्ट करने वाले व्लॉग्स बनाये जिसको लोगों ने खूब पसंद भी किये. अपूर्वा मखीजा ने खुद को कलेशी औरत का टैग दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 23 साल की अपूर्वा मखीजा फोर्ब्स के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में भी शुमार हो चुकी हैं. छोटी सी उम्र में उन्होने कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब किए हैं जिनमें गूगल, वन प्लस, मेबलिन, केट स्पेड और मिंत्रा समेत कई ब्रांड्स शामिल हैं.

पिछले साल ही उन्होंने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो में रैम्प वॉक किया था. वह यूट्यूब चैनल पर आने वाली सीरीज बात पक्की भी कर चुकी हैं. ये बात तो हो गई अब अपूर्वा मखीजा के बारे में बताते हैं कि इनका ह्रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा अज़्द से क्या कनेक्शन है? दरअसल अपूर्वा ने सबा आजाद के शो ह्यूज योर गायनिक में छोटा सा रोल कर लाइमलाइट बटोरी थी. जब ये सीरीज रिलीज़ हुई थी तब अपूर्व के रोल चर्चा हुई थी.

हालांकि अब सोशल मीडिया पर अपूर्वा मखीजा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि भद्दा मज़ाक और आपतिजनक शब्द का इस्तेमाल करके आखिर इतना गर्व करने की क्या बात है? जिस तरह मंच पर अपूर्वा ने मज़ाक किया और उसके बाद लोगों की तालियों ने उनको सराह भी उससे यूसर्स काफी गुस्से में हैं. यही नहीं रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना भी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं.

हालांकि रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफ़ी भी मांगी. लेकिन मामला अभी थमा नहीं है. पुलिस तक शिकायत दर्ज है. अब आगे क्या होगा ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा.

apoorva mukhija who is apoorva makhija rebel kid ranveer allahabadia

Recent News