लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसी क्रम में तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह उनकी लखनऊ में दूसरी वापसी है. 2001 बैच के यूपी कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. वे योगी सरकार के भरोसेमंद और रिजल्ट देने वाले अधिकारियों में शुमार हैं. उन्होंने पहले भी लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्य किया है.
तरुण गाबा का करियर
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई. अपने सख्त और एक्शन ओरिएंटेड अंदाज के लिए जाने जाते हैं तरुण गाबा. लखनऊ कमिश्नरेट में उनकी वापसी को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा है. उम्मीद की जा रही है कि उनकी अगुवाई में राजधानी में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी.