अभिषेक शांडिल्य
कुमार विश्वास ना तो राजनीति में है, ना ही कुछ ऐसा बोलते हैं जिससे किसी को बुरा लगे. फिर कौन हैं जो चाहता है विश्वास को मिटा दें, वो न कथा सुना पाएंगे, ना प्रचार कर पाएंगे, न राम का मतलब समाज को समझा पाएंगे, ना सत्य कथाओं से समाज बदल पाएंगे. कुमार विश्वास के PA के पास एक फोन आता है...फोन पर जो वो बोलता है, उसके बाद तुरंत विश्वास की टीम थाने जाती है, वहां कहती है ये कोई साइको नहीं हो सकता है, यो कोई बड़ी धमकी थी. गाज़ियाबाद के वसुंधरा में कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ रहते हैं. ज्यादतर वक्त वो बाहर राम कथा सुनाते हैं.

शनिवार को उनके PA प्रवीण कुमार को एक फोन आता है. फोन करने वाला कॉलर अपना नाम नहीं बताता है. कॉलर PA प्रवीण कुमार से कहता है. कुमार विश्सान को जान से मार दूंगा. हमारे लिए ये बेहद आसान काम है. उसके बाद वो फोन रख देता है. पुलिस पहली जांच में जो खुलासा करती है वो और डराने वाला होता है. पुलिस बताती है कि कुमार विश्वास के PA को जो कॉल आया था वो मुंबई से आया था. किसी APP का प्रयोग नहीं किया गया था. सामान्य कॉल थी.
जाहिर तौर पर ये कॉल करने वाले आरोपी ने फेक आईडी का प्रयोग किया होगा, लेकिन PA प्रवीण पाण्डेय चौंका देने वाले बात कहते हैं. धमकी देने के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. पुलिस को कॉलर का पता लगाकर जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि गाजियाबाद पुलिस कुमार विश्वास और उनके सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी.

हालांकि सच्चाई इतनी नहीं है. ये तीन तस्वीर देखिए. कुमार विश्वास, योगी आदित्यनाथ और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बार बार ऐसी धमकी क्यों मिल रही है? क्या है कहानी? दरअसल दुनिया भर के कई लोग इस बात की चिंता में है कि जैसे भारत में एक ग्रुप तेज़ी से सनातन सभ्यता को बढ़ावा दे रहा है उससे उनके मंसूबे को ख़तरा है. ऐसा दावा किया जाता है कि अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कद ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले वक्त में योगी के दौर में होने को कुछ भी हो सकता है.
खुद कुमार विश्वास सोशल मीडिया X पर लिखते हैं... अब उन्हें और उनके चिंटुओं को मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं...कह रहे हैं 'मार देगें', ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें...अपना काम करो, नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा, तुम ऐसे कौन लवणासुर हो?

लवणासुर एक राक्षस था जिसका वध लक्षमण ने किया था, इशारों ही इशारो में कुमार विश्वास ने ये तक कह दिया कि वक्त आने पर सबका हिसाब भगवान राम करते है! ये सब देखकर कुमार विश्वास ने डरने और झुकने के बजाय शेर की तरह खुलकर सोशल मीडिया पर लिखा!
सीताराम चरित अति पावन।
मधुर सरस अरु अति मनभावन॥
पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये।
हिय की प्यास बुझत न बुझाए॥
हालांकि मोदी सरकार ने कुमार विश्वास को पहले से ही Y श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है. कहते हैं कि भारत में संतों और कथा वाचकों के विस्तार से कई विरोधी देशों में अलग खलबली मची है. कुमार विश्वास किस चिंटू की बात कर रहे है? क्या कोई उनका राजनीतिक दुश्मन है जो ऐसा करवा रहा है? या कोई उनकी कथा के बढ़ते प्रभाव से डर गया है? पुलिस जांच कर रही है. मामला UP का है यूपी पुलिस योगी के आदेश पर कभी भी उल्टा टांग सकती है.