गोविंदा ने क्यों सुनाई झूठी कहानी, 1 अक्टूबर की कहानी में ये 5 झोल, पुलिस के पल्ले भी नहीं पड़े!

Abhishek Chaturvedi 28 Oct 2024 09:27: PM 3 Mins
गोविंदा ने क्यों सुनाई झूठी कहानी, 1 अक्टूबर की कहानी में ये 5 झोल, पुलिस के पल्ले भी नहीं पड़े!

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपने ही घर में घायल हो जाते हैं, उनके पैर में गोली लग जाती है. उनकी पत्नी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थी, बेटी औऱ बेटे भी कहीं बाहर थे, कहां थे ये सवाल सबके दिमाग में आज भी उठ रहा है, लेकिन 25 दिन बाद अब इस केस से जुड़ा नया रहस्य सामने आया है, सबसे पहला रहस्य ये है कि गोविंदा जब घायल होते हैं, वो अपनी पत्नी को फोन नहीं मिलाते, बल्कि सबसे पहले अपने भाई को फोन करते हैं, वो मीडिया चैनल पर इंटरव्यू में बताते हैं.

पहले मुझे ही पता चलता है, 15 मिनट में भागकर घर पहुंचता है, उसी के कार में रखकर अस्पताल ले जाता हूं, और भगवान की कृपा से सब ठीक है. गोविंदा से मिलने पहुंचने वाले राजपाल यादव कहते हैं कोई बड़ी घटना होने वाली होती है, लेकिन कभी-कभी वो छोटी रूप लेकर टल जाती है, जिसके बाद सवाल उठते हैं क्या गोविंदा के साथ कुछ बड़ा होने वाला था. क्या गोविंदा खुद ही अपनी जान लेना चाहते थे, क्या वो किसी बात से परेशान थे, जुहू पुलिस जब उनका बयान दर्ज करने जाती है तो वही बात दोहराते हैं, गलती से फायरिंग हो गई, लेकिन मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारी छोड़िए एक अदना सा सिपाही भी गोविंदा की इस बात से सहमत नहीं होता, क्योंकि इसके पीछे तीन बड़े लॉजिक हैं.

  • लॉजिक नंबर 1- रिवॉल्वर का सेफ्टी लॉक हो तो गोली नहीं चल सकती, क्या गोविंदा बिना सेफ्टी लॉक लगाए उसे आलमारी में रख रहे थे, क्या उन्हें किसी बड़े खतरे का अंदेशा था, जिसमें लॉक खोलने का भी वक्त नहीं मिलता?
  • लॉजिक नंबर 2- अगर दुर्घटनावश गोली चली तो उसका बैरल ऊपर की ओर होता, यानि शरीर का ऊपरी हिस्सा घायल होता, ना कि घुटना. फिर घुटने में कैसे लगी, इस सवाल का सही जवाब गोविंद क्यों पुलिस को नहीं दे रहे हैं?
  • लॉजिक नंबर 3- लॉक अगर खुला भी हो, और रिवॉल्वर गिर जाए, जैसा कई बार लोग भूल जाते हैं तो मिस फायर नहीं होता, क्योंकि रिवॉल्वर में होने वाला ट्रिगर गार्ड ऐसी स्थिति से रोकता है, ताकि सामने वाला सुरक्षित रह सके

ये तीनों लॉजिक ये कहते हैं मामला मिसफायर का नहीं है, फिर सवाल उठता है मिसफायर अगर नहीं है तो गोविंदा झूठ क्यों बोल रहे हैं, तो इसकी सच्चाई थोड़ी कड़वी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में जो दावा किया है, उसे अगर सच माने तो फिर मुंबई पुलिस इस केस को आसानी से खंगाल सकती है. और वो सच्चाई ये है कि गोविंदा एक बड़ी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं.

गोविंदा को गंभीर बीमारी

  • सुपरस्टार गोविंदा इस वक्त पैरोनोइया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं
  • इस मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अपने सगे-संबंधियों पर भी भरोसा नहीं करता
  • ऐसे लोग अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं, खाना भी 5 बार चेक करके खाते हैं
  • कई बार झल्लाहट में मानसिक बीमारी के लोग खुद ही जान देने की भी सोचने लगते हैं!

गोविंदा अपने कपड़े भी आलमारी से निकालकर खुद ही पैक कर रहे थे, उसी वक्त ये घटना हुई, हो सकता है हाथ से छूटकर गिरी हो, या फिर गोविंदा को किसी खतरे का अंदेशा हुआ हो, और वो रिवॉल्वर साफ करने बैठ गए हों, पर बड़ा सवाल ये है कि 20 साल पुरानी रिवॉल्वर वो क्यों इस्तेमाल कर रहे थे, उसकी सर्विंसिंग उन्होंने क्यों नहीं करवाई थी, बड़े-बड़े स्टार ऐसे काम अपने नौकर या खास लोगों करवाते हैं, पर गोविंदा शायद अब किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं करते. जिस वक्त ये घटना उनके साथ घटी उनकी पत्नी सुनीता जयपुर से लौट रहीं थीं, वो खाटू श्याम के दर्शन के लिए गईं थीं, इसीलिए बेटी टीना आहूजा अस्पताल पहुंचती है, तो कई लोग कहते हैं वो अकेली आईं हैं, मां पता नहीं कहां हैं, कई लोग पति-पत्नी के अनबन की भी बात करते हैं, लेकिन वो बात सच नहीं निकलती, बल्कि सच्चाई बीमारी के रूप में सामने आती है, जिसका सही इलाज बेहद जरूरी है.

Govinda Govinda injured Bollywood Govinda

Recent News