Protest against Pakistan: लखनऊ में शिया मुसलमानों ने पाकिस्तान के खिलाफ़ तीखा विरोध जताया. हाल ही में इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले और वहां शिया समुदाय पर बढ़ते हमलों के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शन मुख्य रूप से बड़ा इमामबाड़ा क्षेत्र में हुआ, जहां लोग जुमे की नमाज के बाद एकत्र हुए.
यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे को समन भेजने वाले ED अधिकारी का हुआ ट्रांसफर, किसे मिली जिम्मेदारी?
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार की कड़ी आलोचना की और वहां अल्पसंख्यक शियाओं की सुरक्षा न करने का आरोप लगाया. नारेबाजी के बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद और शिया अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाए गए. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की तस्वीर को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे गुस्से की तीव्रता साफ झलकी.
यह भी पढ़ें: विधवा भाभी ने शादी से इनकार किया, तो देवर ने चाकू मारकर कर दी हत्या
शिया संगठनों जैसे हुसैनी टाइगर्स ने इस विरोध को संगठित किया. प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार दहशतगर्द ताकतों को संरक्षण दे रही है और शिया मुसलमानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सरकार को दहशतगर्द तक कह डाला और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने पर विचार किया जाए.
यह भी पढ़ें: AIR INDIA में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, DGCA ने ठोका 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
मौलाना ने आगे कहा कि दुनिया भर में धर्म के नाम पर हो रही हिंसा मानवता के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने इजरायल की नीतियों की भी निंदा की और वहां निर्दोषों पर हो रहे हमलों को आतंकी कार्रवाई बताया. प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, हालांकि माहौल उत्तेजित था. पुलिस ने मौके पर भारी तैनाती की ताकि कोई अनहोनी न हो.