UP Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव के पास बुधवार सुबह एक आम के पेड़ पर एक युवक और एक महिला के शव एक ही रस्सी से लटके मिले. दोनों की पहचान पड़ोसी रिश्ते के चाची-भतीजे के रूप में हुई है. मृतक युवक रमन रामेंद्र का बेटा था, जिसकी महज छह महीने पहले ही शादी हुई थी. महिला रोशनी जोगेंद्र की पत्नी थी और तीन छोटे बच्चों की मां थी.
यह भी पढ़ें: पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म
बड़ा बेटा 8 साल का, बेटी 6 साल की और सबसे छोटा बेटा सिर्फ 4 साल का. रोशनी रमन से उम्र में करीब 8 साल बड़ी थी और रिश्ते में चाची लगती थी. परिवार वालों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले 3-4 साल से गुप्त प्रेम संबंध चल रहे थे. जब यह बात घरवालों को पता चली, तो परिवार ने रमन की शादी करवा दी ताकि रिश्ता टूट सके. लेकिन शादी के बाद भी दोनों मिलते-जुलते रहे और संबंध पहले जैसा ही बना रहा. इस वजह से दोनों परिवारों में बार-बार झगड़े और तनाव हुए.
यह भी पढ़ें: छोटे भाई को भगाकर खुद ने मिटाई हवस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शर्मनाक वारदात
कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका. मंगलवार शाम रमन अचानक घर से निकल गया. जब काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसका फोन किया. रमन ने कहा कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना, मैं सुबह तक खुद लौट आऊंगा. उसी दौरान रोशनी भी घर से गायब मिली. रात भर दोनों की तलाश जारी रही. बुधवार सुबह गांव से थोड़ी दूर खेत में एक ग्रामीण ने पेड़ पर दो शव लटके देखे. सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंचे.
यह भी पढ़ें: हिमंता के पॉइंट-ब्लैंक AI वीडियो के मामले में BJP की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया सह-संयोजक को किया बर्खास्त
देखा तो रमन और रोशनी एक ही फंदे से लटक रहे थे. कुछ खबरों में बताया गया कि फंदा एक ही साड़ी के दोनों छोर से बनाया गया था और उनके शरीर आपस में शॉल से बंधे हुए थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारे, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों की तहरीर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है.