छोटे भाई को भगाकर खुद ने मिटाई हवस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शर्मनाक वारदात

Amanat Ansari 12 Feb 2026 01:57: AM 1 Mins
छोटे भाई को भगाकर खुद ने मिटाई हवस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शर्मनाक वारदात

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है. एक किसान की 14 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है, शनिवार को पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. परिवार वाले पूरी रात उसकी तलाश में लगे रहे, मगर कहीं पता नहीं चला. रविवार सुबह लड़की किसी तरह घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

यह भी पढ़ें: 15 साल के भतीजे के साथ फरार हुई 35 साल की चाची, 10 दिन बाद इस हाल में मिली

उसने बताया कि घर लौटते समय वाजिदपुर गांव के रहने वाले गौतम नामक युवक ने उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच ले गया. थोड़ी ही देर बाद गौतम का बड़ा भाई जैकी वहां पहुंचा. जैकी ने गौतम को डांटकर वहां से भगा दिया और छोटे भाई को जाने को कहा. लेकिन इसके बाद जैकी ने खुद किशोरी को रोक लिया.

यह भी पढ़ें: गोवा के राजस्व मंत्री पर था रेप का आरोप, 9 साल बाद आया चौंकाने वाला फैसला

उसने उसे विश्वास में लेकर शाम तक गन्ने के खेत में ही रखा और फिर धमकियां देकर मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया. घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में घर लौटी. मामले में दो समुदायों के होने से इलाके में तनाव बढ़ गया और लोग आक्रोशित हो उठे.

यह भी पढ़ें: छापा मारने नोएडा क्यों पहुंची बंगाल पुलिस? स्थानीय अधिकारी भी रहे मौजूद, लेकिन...

रविवार देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गौतम और जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

Student raped Amroha RAPE UP rape Amroha crime

Recent News