चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस के प्रमुख अधिकारी रवि तिवारी का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया गया है. वे सितंबर 2023 से जालंधर में पदस्थ थे. इस ट्रांसफर का आदेश केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जारी किया और यह तब हुआ जब ED ने पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके बेटे रणिंदर सिंह को 2016 के फेमा उल्लंघन मामले में समन जारी किए थे.
यह भी पढ़ें: विधवा भाभी ने शादी से इनकार किया, तो देवर ने चाकू मारकर कर दी हत्या
समन जारी होने के महज एक-दो दिन बाद ही यह बदलाव हुआ, जिससे राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई. ED के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रांसफर सामान्य रूटीन ट्रांसफर है न कि किसी सजा या दंड का हिस्सा. रवि तिवारी की पोस्टिंग अब चेन्नई में किया गया है, जहां वे तमिलनाडु और पुडुचेरी के मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: AIR INDIA में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, DGCA ने ठोका 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
उनकी जगह दिनेश पचौरी एक अन्य IRS अधिकारी को जालंधर ED जोनल ऑफिस का प्रभार सौंपा गया है. यह मामला स्विस बैंक अकाउंट और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में ट्रस्ट से जुड़ी कथित विदेशी संपत्तियों का है, जहां पिता-पुत्र पर लाभार्थी होने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: पटना होस्टल कांड में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS के घर को खंगालने पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप
जांच 2016 से चल रही है और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सितंबर 2025 के आदेश के बाद ED ने इसे आगे बढ़ाया. कैप्टन अमरिंदर सिंह घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि रणिंदर सिंह ने भी समन पर पेश होने से छूट मांगी थी. ED अब नई तारीखें तय कर सकती है. यह घटनाक्रम राजनीतिक दलों के बीच बहस का विषय बना हुआ है.