पटना होस्टल कांड में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS के घर को खंगालने पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

Amanat Ansari 13 Feb 2026 07:53: PM 1 Mins
पटना होस्टल कांड में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS के घर को खंगालने पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

Shambhu Girls Hostel student death: पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. छात्रा शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, जहां उसकी मौत हुई थी, जिसके बाद रेप और हत्या के आरोप लगे थे.

इस पूरे विवाद के बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें कुछ बड़े राजनीतिक नामों को जोड़ा गया था और जांच पर सवाल उठाए गए थे. इन आरोपों को पुलिस ने भ्रामक और भड़काऊ माना.

इसके चलते चित्रगुप्त नगर थाने में अमिताभ दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. शुक्रवार को पटना पुलिस ने उनके पाटलिपुत्र इलाके स्थित घर पर छापेमारी की, जहां से कुछ अहम दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई. इस कार्रवाई से शहर में काफी हलचल मची हुई है.

दूसरी ओर, छात्रा की मौत की मुख्य जांच अब सीबीआई के हाथ में है. गुरुवार को सीबीआई ने इस मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की (केस नंबर 7S/26), जिसमें कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धाराएं लगाई गई हैं. जांच टीम ने पटना से संबंधित सभी फाइलें और दस्तावेज दिल्ली ले जाकर काम शुरू कर दिया है.

यह मामला शुरू में पटना पुलिस के पास था, लेकिन पीड़िता परिवार की मांग और बढ़ते विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सीबीआई को ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी.

Patna NEET student Suspicious death Shambhu Girls Hostel Former IPS Amitabh Das

Recent News