AIR INDIA में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, DGCA ने ठोका 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

Amanat Ansari 13 Feb 2026 09:15: PM 1 Mins
AIR INDIA में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, DGCA ने ठोका 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई एक एयरबस A320 विमान को बिना वैध एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) के उड़ाने के गंभीर उल्लंघन के लिए की गई है. नवंबर 2025 में, खासकर 24 और 25 नवंबर को, इस विमान ने नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे रूट्स पर कुल आठ उड़ानें भरीं.

ARC एक सालाना अनिवार्य प्रमाणपत्र है, जो विमान की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के बाद जारी किया जाता है. इसके बिना उड़ान भरना सुरक्षा मानकों का बड़ा उल्लंघन माना जाता है. डीजीसीए के आदेश में इस घटना को बेहद गंभीर बताया गया है. रेगुलेटर ने कहा कि इस चूक से जनता का भरोसा और कम हुआ है तथा एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

एयर इंडिया के टॉप मैनेजमेंट को भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियरिंग विभाग के कुछ पदाधिकारियों को हटाने का भी निर्देश दिया गया है.

एयर इंडिया की ओर से प्रतिक्रिया में कहा गया है कि कंपनी को यह आदेश मिला है. उन्होंने स्वीकार किया कि 2025 में रिपोर्ट हुई इस घटना की सभी कमियों को दूर कर लिया गया है और डीजीसीए को इसकी जानकारी दे दी गई है.

एयरलाइन ने दोहराया कि वह सुरक्षा और ऑपरेशनल अखंडता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह जुर्माना एयर इंडिया के लिए एक बड़ा सबक है, क्योंकि ARC जैसी बुनियादी सुरक्षा मंजूरी की अनदेखी को रेगुलेटर ने बर्दाश्त नहीं किया.

DGCA Air India Air India News Air India plane Air India plane crash

Recent News