भाजपा (BJP) के पूर्व सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह( Brij Bhushan Sharan Singh) हमेशा अपने दिए गए बयानों से चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी चर्चा में आने का कारण वो नहीं बल्कि उनका हेलीकॉप्टर है. दरअसल सोशल मीडिया पर ब्रिज भूषण सिंह का हेलीकॉप्टर सुर्खियां बटोर रहा है. जो उन्होंने नया ख़रीदा है और भगवा रंग का है. अब ये हेलीकॉप्टर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बना हुआ है और इसकी फोटो-वीडियो वायरल हर तरफ वायरल हो रही है.
आपको बता दें कि ब्रिज भूषण शरण सिंह के पास पहले से ही एक हेलीकॉप्टर है लेकिन अब उन्होंने जो हेलीकॉप्टर ख़रीदा वो कुछ अलग ही है. पहला हेलीकॉप्टर उनके पास काले रंग का है और अब दूसरा भगवे रंग का है जो की 5 सीटर है. ये हेलीकॉप्टर नवाबगंज( Nawabganj) विष्णोहरपुर आवास के परिसर में खड़ा है. इसकी मंत्रोच्चार से पूजा भी हुई है, जिसमें बृज भूषण शरण सिंह समेत उनके पूरे परिवार मौजूद थे. जो फोटो वायरल हो रही है उसमे देखा जा सकता है कि ब्रिज भूषण के ठीक पीछे काले रंग का हेलीकॉप्टर खड़ा है और उसके ठीक सामने ब्रिज भूषण और उनका पूरा परिवार भगवाए रंग के हेलीकॉप्टर की पूजा कर रहे हैं. हालांकि ये कोई पहली बार नही है जब ब्रिज भूषण अपने किसी वाहन को लेकर चर्चा में हो.

ऐसा बताया जाता है कि बृजभूषण सिंह की संपत्ति भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 9.89 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, उन पर 6.15 करोड़ रुपये की देनदारी भी है. बृजभूषण सिंह के पास फोर्ड एंडेवर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.संपत्ति के अलावा बृजभूषण के पास हथियारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है. उनके पास 1 पिस्टल, 2 राइफल और 2 रिपीटर गन हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 से 20 लाख रूपए बताई जाती है..
यही नहीं बृजभूषण शरण सिंह 54 स्कूल और कॉलेजों के मालिक हैं. ये सभी शिक्षण संस्थान देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में हैं, ऐसा बताया गया है कि यहाँ से भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है.. लेकिन इस बार ब्रिज भूषण के इस हेलीकॉप्टर ने एक बार फिर उनके शानो शौख़त पर चारा चाँद लगा दिए हैं.