नोएडा में गड्ढे में फंसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की जान बचाने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार

Amanat Ansari 04 Jun 2026 09:11: PM 1 Mins
नोएडा में गड्ढे में फंसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की जान बचाने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार

Delhi-NCR News: नोएडा के सेक्टर 150 में गहरे गड्ढे में फंसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने की कोशिश करने वाले मोनिंदर सिंह को पुलिस ने रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र दोनों को नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा.

पुलिस के अनुसार, मोनिंदर और उसके भाई रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों से हर महीने 20-25 हजार रुपये की रंगदारी वसूलते थे. आरोप है कि दोनों धमकी देकर पैसे मांगते थे. एक पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें सेक्टर 150 से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनों पर पहले भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है. उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रेस्टोरेंट-ढाबा मालिकों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत नॉलेज पार्क पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा. समस्तीपुर के गढ़ी निवासी दोनों भाई अब रंगदारी के मामले में जेल जा चुके हैं.

Moninder Bravery Greater Noida Moninder Singh Parihar Noida Police Action

Recent News