Orry: वैष्णो देवी पहुंचकर ओरी ने कर डाला ऐसा कांड! घर पहुंची पुलिस और फिर...

Rahul Jadaun 17 Mar 2025 04:38: PM 3 Mins
Orry: वैष्णो देवी पहुंचकर ओरी ने कर डाला ऐसा कांड! घर पहुंची पुलिस और फिर...

नई दिल्ली: वैष्णो देवी के मंदिर में एक तरफ लोग पुण्य कमाने जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने यहां भी पाप करने का ठान लिया है. ऐसा ही एक शख्स है ओरी उर्फ ओरहान. ये वही ओरी है जिसे अक्सर स्टारकिड्स के साथ देखा जाता है. कभी जान्हवी कपूर तो कभी अनन्या पांडे, तो कभी अंबानी परिवार की शादी में भी ओरी को देखा जाता है. लेकिन अब ओरी के एक वीडियो पर जमकर बवाल हो रहा है.

इस वीडियो के बाद लोगों ने ओरी की इस हरकत को नीच हरकत बताना भी शुरू कर दिया है. ये वीडियो जम्मू कश्मीर के कटरा का बताया जा रहा है. इस वीडियो में ओरी के कमरे में शराब की बोतल भी रखी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन इसके साथ ये भी जानना जरूरी है कि इस कांड में ओरी अकेला था या उसके साथ कोई और वीआईपी भी शामिल था और ये होटल में शराब कैसे लेकर गया?

क्या होटल के स्टाफ ने इसे रोका नहीं? ऐसे ही तमाम सवाल इस कांड के बाद सामने आ रहे हैं. तो चलिए आपको इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं. दरअसल, होली के बाद 15 मार्च को एक तस्वीर वायरल होती है. इस में एक  होटल के कमरे के अंदर कुछ लोग पार्टी करते दिखाई देते हैं. टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई है. कुछ लड़के और लड़कियां भी इस ग्रुप में शामिल दिखाई देते हैं. जब पूरी घटना की जानकारी निकाली जाती है को पता चलता है कि ओरी अपने 7 दोस्तों के साथ कटरा गया था, जहां होटल में दारू पार्टी की जाती है.

इस दौरान इसके साथ दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीन शामिल थे. जब पुलिस को घटना की खबर मिलती है तो होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जाती है. जहां पता चलता है कि ओरी को पहले ही बताया गया था कि यहां शराब वर्जित है.

होटल प्रबंधन का कहना है कि ओरी और उसके साथियों को पहले बताया था, यहां माता वैष्णो देवी का पवित्र तीर्थ स्थल है. इसलिए कॉटेज सुईट में शराब और मांसाहारी भोजन पूरी तरह से वर्जित है. इसके बावजूद उन लोगों ने यहां शराब पार्टी की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर ली है. SSP रियासी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है, इन सभी लोगों पर BNS की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ताकि धार्मिक स्थलों पर नशीली दवा या शराब के इस्तमाल जैसा कृत्य फिर दोहराया ना जा सके. क्योंकि इसकी वजह से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर बाकी लोगों के लिए साफ निर्देश दिये जाएंगे कि अगर किसी ने भी पावन भूमि पर पाप करने की कोशिश की तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. अब जरा ये भी जान लेना चाहिए कि ओरी है कौन और इसका पूरा नाम क्या है और किस वजह से ये बॉलिवुड के इतने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ दिखाई देता है. दरअसल, ओरी का पूरा नाम ओरहान अवत्रमणि है, इसके पिता का नाम सूरज कुंदनलाल अवत्रमणि है, जो कि शराब, होटल और रियल स्टेट जैसे कई कारोबार करता है.

कहा जाता है कि अपने पिता के दम पर ही ओरी ये सारी हरकतें करता है. अक्सर ओरी की अतरंगी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिनकी वजह से ये काफी फेमस भी हो चुका है. लेकिन अब लोगों का ये भी कहना है कि फेमस होने का मतलब ये नहीं कि धार्मिक स्थलों पर जाकर पाप करने का लाइसेंस मिल जाएगा. 

orry orhan awatramani vaishno devi katra

Recent News