Sonbhadra viral video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज के सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में एक दिलचस्प लेकिन अफसोसनाक घटना घटी. वैलेंटाइन वीक के दौरान एक शादीशुदा आदमी अपनी प्रेमिका के साथ मॉल में घूम रहा था और शॉपिंग करवा रहा था. अचानक उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और उसे दूसरे महिला के साथ देखते ही गुस्से से भर गई.
हेलो @grok
— Satyam Tiwari (@SatyamTiwariMP) February 10, 2026
सुना है कि प्रेम सप्ताह चल रहा है इसलिए संभल कर यहाँ तक की फूंक फूंक कर कदम रखना नहीं तो यही हाल होगा जैसे सोनभद्र सिटी मार्ट में पति अपनी GF को शॉपिंग करवा रहा था तब तक पीछे से बीवी आ गई फिर क्या देखिए...?????????#Sonbhadra pic.twitter.com/99JaDSi7Oi
पहले तो जोरदार बहस छिड़ी, जिसमें गालियां और इल्ज़ामबाज़ी हुई. फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. पत्नी ने प्रेमिका के बाल खींचे, थप्पड़ मारे और दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. झगड़े में धक्का-मुक्की, बाल नोचना और कुछ लोगों के मुताबिक हाथ काटने जैसी बातें भी हुईं, हालांकि इसकी पक्की पुष्टि नहीं है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद 4 स्टार होटल में हाईप्रोफाइल कांड, व्हाट्सएप पर होथी थी डील, इस हाल में मिली 11 महिलाएं...
इस दौरान पति मौके से चुपके से भाग निकला, जबकि दोनों महिलाएं काफी देर तक लड़ती रहीं. मॉल में मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, कई ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएँ एक-दूसरे को घूंसे और थप्पड़ मार रही हैं, और एक के हाथ पर चोट के निशान भी नजर आए.
यह भी पढ़ें: एक ही फंदे से लटक कर चाची-भतीजे ने दी जान, 3 बच्चे की मां थी महिला, युवक की हो चुकी थी शादी
आखिरकार मॉल स्टाफ और कुछ ग्राहकों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया. फिर दोनों महिलाओं को मॉल से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए. यह पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रिश्तों और बेवफाई को लेकर बहस छिड़ गई है.
यह भी पढ़ें: छोटे भाई को भगाकर खुद ने मिटाई हवस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शर्मनाक वारदात