गाजियाबाद 4 स्टार होटल में हाईप्रोफाइल कांड, व्हाट्सएप पर होथी थी डील, इस हाल में मिली 11 महिलाएं...

Amanat Ansari 12 Feb 2026 03:29: AM 1 Mins
गाजियाबाद 4 स्टार होटल में हाईप्रोफाइल कांड, व्हाट्सएप पर होथी थी डील, इस हाल में मिली 11 महिलाएं...

नई दिल्ली: गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक प्रतिष्ठित लग्जरी होटल सरोवर पोर्टिको में पुलिस ने बड़ा छापा मारा है, जहां लंबे समय से हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का जाल फैला हुआ था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस 4-सितारा होटल के महंगे सुइट्स और कमरों में व्यवस्थित तरीके से अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कौशांबी थाने की टीम ने रात में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

यह भी पढ़ें: एक ही फंदे से लटक कर चाची-भतीजे ने दी जान, 3 बच्चे की मां थी महिला, युवक की हो चुकी थी शादी

जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप्स या चैट के जरिए क्लाइंट्स को सैकड़ों महिलाओं की तस्वीरें भेजते थे. ग्राहक फोटो देखकर अपनी पसंद बताता, फिर तय रकम लेकर महिला को होटल बुलाया जाता और वहां महंगे कमरों में यह गैरकानूनी धंधा चलता था. छापेमारी के वक्त पुलिस ने 11 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. साथ ही तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें होटल मैनेजर और गिरोह का मुख्य संचालक राहुल शर्मा भी हैं.

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को भगाकर खुद ने मिटाई हवस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शर्मनाक वारदात

साथ ही अंकित चौहान, सुनील को भी गिरफ्तार किया गया है. चार अन्य लोग अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. आरोपियों के पास से गांजा और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ. पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिलाओं को नौकरी, अच्छी कमाई या पैसों के लालच में फंसाकर इस रैकेट में शामिल किया जाता था. पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. यह मामला 11 फरवरी 2026 को सामने आया.

Ghaziabad sex racket Sarovar Portico hotel raid High profile prostitution case

Recent News