Crime News: ये खबर उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आई है, जहां एक एक शादीशुदा महिला रानी का यूट्यूबर अमित के साथ अफेयर चल रहा था, 26 वर्षीय महिला के पति रमेश को इस रिश्ते के बारे में पता चल जाता है. जिसके बाद काफी समय से वो अपनी पत्नी को समझाता रहा, लेकिन वो नहीं मानी, अपने प्रेमी से मिलती रही. फिर इससे तंग आकर रमेश एक बड़ा फैसला कर लेता है, वो रानी को समझाता है कि अमित को अकेले में मिलने के लिए बुलाए.
रानी ने प्रेमी को फोन कर बुलाया
पति रमेश की बात मान कर रानी 25 मई की रात को प्रेमी अमित के पास फोन करती है, वो उसे मिलने के लिए रोड पर बुलाती है, जहां अमित समय गंवाए बिना पहुंच जाता है, इसके बाद दोनों वहीं बैठ कर बातें करने लग जाते हैं, इतने में रमेश अपने दोस्तों के लेकर वहां पहुंचता है, और अमित पर लाठी डंडों से हमला कर देता है, लगातार काफी देर तक अमित को बेहरहमी के साथ पीटा जाता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती, इस दौरान पति-पत्नी वहां से फरार हो जाते हैं, अमित के शव को सड़क के किनारे ही छोड़ देते हैं.
पुलिस ने गिरफ्तार किए रमेश-रानी
जब पुलिस को सूचना मिलती है कि सड़क के किनारे किसी का सव पड़ा हुआ है तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचती है, हत्या की जानकारी लेकने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ करती है, इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से सभी हमलावरों की पहचान हो जाती है. पुलिस सुरहा गांव से रमेश और रानी को गिरफ्तार करती है, दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. इसके अलावा हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए लाठी डंडे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.