पटना: अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र की केसर्रा पंचायत में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी पत्नी ने दवा के बहाने उसकी आंखों में हानिकारक पदार्थ (आक का दूध) डाल दिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई.
पीड़ित मतीउर्रहमान ने जोकीहाट थाना में अपनी पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि पत्नी का एक अन्य व्यक्ति (आदिल) के साथ अवैध संबंध था. विरोध करने पर मारपीट और धमकियां दी गईं.
क्या हैं आरोप?
पुलिस की कार्रवाई
जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है. दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ सुशील कुमार भी थाना पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी.