Wife reached police station in Agra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां के एक थाने में पहुंची ने ससुराली जानों पर अजीब आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को निपटा दिया है. दरअसल, दूध न मिलने से नाराज पत्नी पुलिस थाने पति की शिकायत करने पहुंच गई. पत्नी ने कहा की सुहागरात से लेकर आज तक एक गिलास दूध पीने को नहीं मिला है. दूध की वजह से दोनों के बीच तलाक तक की नौबत आ गई.
मिली जानकारी के अनुसार आगरा जिला के रहने वाले युवक युवती का विवाह 2024 मे हुआ था. दोनों की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी. लड़की का मायका देहात क्षेत्र में है और ससुराल शहर में है. शादी के बाद दोनों में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. युवती को बचपन से दूध पिने का शौक था. ससुराल में सभी लोग चाय के शौकीन हैं. युवक एक प्राइवेट संस्था में नौकरी करता है. घर में एक लीटर दूध आता है. अधिक चाय बनने की वजह से युवती के लिए दूध नहीं बचता था. ससुराल के लोग उसे चाय पिने का दबाव बनाते थे. युवती के बार बार मना करने पर भी कोई उसकी एक ना सुनता.
एक दिन पति पत्नी में दूध पिने को लेकर विवाद हो गया. पत्नी ने पति से कहा कि बिना दूध पिए उसे नींद नहीं आती है. पति उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा था. झगड़ा दोनों के बीच बढ़ गया. नाराज होकर पत्नी ने अपने मायके से भाई बुला लिया. युवती अपने भाई के साथ अपने मायके वापस चली गई. युवती पिछले 2 महीनों से अपने मायके में ही रह रही है. मायके आने के बाद पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से कर दी.
पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया. परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पति पत्नी की काउंसलिंग की गई. काउंसलिंग के दौरान युवती ने कहा कि चाय को लेकर झगड़ा होता है और में चाय पीती नहीं हूं. चाय की जगह में दूध पीती हूं जिसकी वजह से पति झगड़ा करते हैं. युवक ने बताया कि पत्नी बदतमीजी से बात करती है. मेरे मां-बाप से भी उल्टा सीधा बोलती है.
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि काउंसलिंग में दोनों पति-पत्नी को समझाया गया है. लड़के से कहा गया है कि तुम चाह पीते हो तो पत्नी को चाय पीने के लिए दबाव क्यों बनाते हो. लड़की को दूध पंसद है तो उसे दूध पीने दिया करो. काउंसलिंग में लड़के की समझ में आ गया है और उसने एक्स्ट्रा दूध लेने का वादा किया है. दोनों पति पत्नी में इस बात पर समझौता करा दिया गया है.