नोएडा: उत्तर प्रदेश के दादरी निवासी एक युवती ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़न और अन्य मामले की लेकर शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने शिकायत मे बताया कि उसकी शादी नोएडा के एक युवक से हुई थी. शुरुआत में पति-पत्नी तो बहुत खश, लेकिन जल्द ही पत्नी को ऐसी बात पता चली जिसने उसकी जीवन में दुश्वारियां ला दी और मामला पुलिस तक पहुंच गया.
युवती पुलिस के सामने दावा करती है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून मनाने मॉरीशस गए थे, जहां पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है. यानी वह पत्नी के साथ पूरी तरह से संबंध बनाने में असक्षम था. जानकारी लगने के बाद युवती के पैरों तले से जमीन खिसक गई. जिसके बाद दोनों नोएडा लौट आए लेकिन पत्नी के मन ही मन घुटती रही.
इस दौरान वह पति को लेकर डॉक्टर के पास भी गई, जहां डॉक्टरों ने उसे कुछ दवाइयां दी, लेकिन उसके शारीरिक क्षमताओं में कुछ सुधार नहीं हुआ. इस वजह पत्नी पति से नाराज रहने लगी और धीरे-धीरे मामला प्रताड़ना तक पहुंच गया. युवती ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे उसके ससुराली जन उसे परेशान करने लगे. इस दौरान उसके जेठ ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की.
वहीं पति को बताने पर वह कुछ नहीं करता था, उल्टे उसे ही डांटता था. आजीज होकर महिला ने पुलिस खा शरण लिया और ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी. रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने जानकारी दी है कि युवती की शादी 2023 में नोएडा के युवक से हुई थी. युवती ने आरोप लगाया कि शादी के समय उसके मायकेवालों ने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था. लेकिन उन दहेजों ससुराल वालों का दिल नहीं भरा और वे लोग प्रताड़ित करने लगे.
युवती ने आरोप लगाया कि जब मायकेवालों ने और दहेज देने से इनकार कर दिया तो वे लोग उसके साथ मारपीट करने लगे. इस बीच उन्होंने पति को हनीमून पर जाने के लिए मना लिया, लेकिन जब दोनों मॉरीशस गए पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से असक्षम है. वहीं वापस आने के बाद पत्नी उसे डॉक्टर के पास भी ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे खाने के लिए कुछ दवाइयां दी.
युवती ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जो दवाइयां दी वह उसका पति नहीं खाता है. उल्टे उसने भयानक रूप से शराब पीनी शुरू कर दी. वहीं ससुराल वालों ने युवती पर दबाव बनाया कि वह पति के शारीरिक रूप से कमजोर होने की जानकारी किसी को न दें.
युवती ने आरोप लगाया कि जब वह हनीमून से लौटी तो उसके ससुरालीजन खर्च के नाम पर उसके मायके वालों से 5 लाख रुपे मांगने लगे और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद वह मायके चली गई. इधर उसके ससुरालीजन कानूनी करने की बात कहने पर मारने की धमकी देने लगे. पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.