क्या बृजभूषण शरण सिंह नहीं होंगे बीजेपी के उम्मीदवार, तो किसे मिलेगा टिकट?

Global Bharat 02 May 2024 12:30: PM 1 Mins
क्या बृजभूषण शरण सिंह नहीं होंगे बीजेपी के उम्मीदवार, तो किसे मिलेगा टिकट?

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह को टिकट देने का निर्णय लिया है. अब कैसरगंज लोकसभा से करण सिंह नामांकन दाखिल करेंगे.

BJP आलाकमान की बृजभूषण से फोन पर हुई बात

जानकारी मिली है कि बीजेपी आलाकमान से बृजभूषण शरण सिंह की फोन पर बात हुई है. बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है और 20 मई को वोट डाले जाएंगे. यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई निर्धारित है.

ज्ञात रहे कि यहां से समाजवादी पार्टी ने भी अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है.  ज्ञात रहें कि बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन शोषण का आरोप लगा है, इसी वजह से भाजपा बृजभूषण की टिकट काट सकती है.

Recent News