क्या इस साल सितंबर में राजनीति से सन्यास लेंगे PM मोदी?संन्यास के सवाल पर खुद दिया जवाब

Rahul Jadaun 09 Apr 2025 05:33: PM 2 Mins
क्या इस साल सितंबर में राजनीति से सन्यास लेंगे PM मोदी?संन्यास के सवाल पर खुद दिया जवाब

नई दिल्ली: क्या पीएम मोदी राजनीति से सन्यास लेने वाले हैं? क्या भारतीय प्रधानमंत्री इस साल सितंबर में सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लेंगे? अगर मोदी पीएम पद छोड़ेंगे तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? ऐसे ही ना जाने कितने सवाल इन दिनों राजनीति के गलियारों में चल रहे हैं. जिसकी वजह है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी 75 साल के होने वाले हैं, इसी के साथ इन चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है कि क्या पीएम मोदी भी 75 की दहलीज को पार करते ही राजनीति से सन्यास ले लेंगे.

संजय राउत के बयान से सियासी घमासान

सन्यास की चर्चाओं वाली इस आग को हवा देने का काम किया है संजय राउत ने, जिन्होंने 30 मार्च को मोदी के नागपुर दौरे पर टिप्पणी की करते हुए कहा था कि “सितंबर में रिटायरमेंट की एप्लिकेश लिखने के लिए वो शायद RSS मुख्यालय गए, अब मोदी जी का समय खत्म हो चुका है, संघ देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है”

देवेंद्र फडणवीस ने दिया था जवाब

संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया था, उन्होंन कहा था कि नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं, उत्तराधिकारी ढूंढने जैसी कोई बात ही नहीं है, हमारी भारतीय परंपरा में पिता के जीवित रहते उत्तराधिकारी के बारे में नहीं सोचते, ये मुगलिया परंपर है. 2029 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.

खुद PM मोदी भी दे चुके हैं जवाब

75 साल की दहलीज पार करने के बाद पीएम रिटायरमेंट लेंगे या नहीं इस बात का वो खुद भी जवाब दे चुके हैं. पीएम मोदी ने कुछ समय पहले खुद ही संसद में कहा था कि, “अभी मैं तीसरी  बार आया हूं, कई और बार आना बाकी है”.

चर्चा कहां से शुरू हुई?

दरअसल, बीजेपी में जब मोदी-शाह युग शुरू हुआ तो कुछ सीनियर नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेजा गया, या फिर कुछ नेताओं को साइडलाइन किया गया. ये सभी नेता 75 साल की उम्र पार कर चुके थे. जिसके बाद से इसे एक परंपरा की तरह माना जाने लगा, विपक्ष ने इसी बात को लेकर बीजेपी पर निशाना साधना शुरू किया. और अब पीएम मोदी की उम्र को बहाना बना कर विपक्ष निशाना साध रहा है.

हालांकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को साफ कर चुके हैं कि वो राजनीति से सन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. और अगर पीएम मोदी के स्वास्थय को देखा जाए तो उसके हिसाब से भी वो हर कसौटी पर खरे उतरते दिख रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी के सन्यास की खबरों को केवल अफवाह ही समझा जा सकता है. क्योंकि बीजेपी नेताओं ने तो 2029 का आम चुनाव मोदी के नेतृत्व में ही लड़ने का ऐलान कर दिया है.

 

pm modi modi retire from politics who will be next pm yogi adityanath

Recent News