मैनपुरी जिले के खरगजीत नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 45 साल की एक महिला पति की मृत्यु के बाद अपने ही 26 साल के दामाद के इश्क में पड़ गईं. दोनों एक-दूसरे के साथ रहने पर अड़े हुए हैं, जबकि महिला के बच्चों ने इस रिश्ते का जमकर विरोध किया है. महिला के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है.
पति की मौत के कुछ समय बाद सास और दामाद के बीच चोरी-छिपे मिलना शुरू हो गया. दोनों लोक-लाज की परवाह किए बिना एक साथ जीवन शुरू करने की जिद पर अड़े रहे. हाल ही में जब दामाद रिश्तेदारी में आया तो बच्चों को इस रिश्ते की भनक लग गई. गुस्साए बच्चों ने मां और जीजा के बीच बने इस संबंध को नामंजूर करते हुए हंगामा कर दिया. आसपास के लोग भी जमा हो गए.
दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे. महिला ने थाने में साफ कहा कि वह दामाद के साथ ही रहेगी और बेटी के बच्चों को भी पाल लेगी. दोनों ने यहां तक कह दिया कि “गोली मार दो, लेकिन हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे.”
उन्होंने सिलेंडर में आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी. पुलिस का कहना है कि दोनों थाने आए जरूर थे, लेकिन कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई. इसलिए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया. अगर कोई शिकायत दर्ज होती है तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में इस अनोखे प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है.