आम्रपाली लेज़र वैली के वुमनिया ग्रुप की महिलाओं ने अनूठे तरीके से मनाया हरियाली तीज

Global Bharat 07 Aug 2024 09:41: PM 1 Mins
आम्रपाली लेज़र वैली के वुमनिया ग्रुप की महिलाओं ने अनूठे तरीके से मनाया हरियाली तीज

आम्रपाली लेज़र वैली के वुमनिया ग्रुप की महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर स्वच्छता कर्मचारियों को सुहाग का सामान, मिष्ठान और अंग्वस्त्र देकर सम्मानित किया. जानकारी दी गई है कि आम्रपाली लेज़र वैली की वुमनिया क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज के शुभ अवसर पर सोसाइटी में कार्यरत महिला सफ़ाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र, सुहाग की सामग्री और मिष्ठान देकर उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया.

बता दें कि हरियाली तीज के दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख, 16 श्रृंगार कर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा कर सदा सुहागिन और सौभाग्यवती रहने का वरदान मांगा. हंसी ठहाके, नाच गाने और रंगारंग कार्यक्रम के बीच समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं का भी उत्साहवर्धन कर वुमनिया ग्रुप की महिलाओं ने एक उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है.

महिलाओं का कहना है कि हम सनातनियों में समाज के हर वर्ग को प्रेम और आदर देने की प्रथा रही है. इसी क्रम में आगे भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वह इसी प्रकार सामाजक को अच्छे संदेश देनें का कार्य करेगी.

Recent News