बंगाल में योगी का बड़ा बयान, योगी ने कहा कि जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते, टीएमसी के गुंडे हमला करते हैं.

Global Bharat 18 Apr 2026 03:24: PM 1 Mins
बंगाल में योगी का बड़ा बयान, योगी ने कहा कि जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते, टीएमसी के गुंडे हमला करते हैं.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है. बंगाल चुनाव में बीजेपी की ओर से योगी आदित्यनाथ जमकर जनसभा कर रहे हैं. हिंदू बाहुल्य सीटों पर योगी आदित्यनाथ बीजेपी के उम्मीदवारों के लिए हुंकार भर रहे हैं. बंगाल चुनाव का तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है. योगी आदित्यनाथ शनिवार को बंगाल में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में जय श्री राम नहीं लगास सकते हैं. टीएमसी के गुंडे यहां पर हमला कर देंगे. यहां दुर्गा पूजा पर हमले होते हैं. 

शनिवार को बंगाल के माथाभांगा विधानसभा में योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते. जय श्री राम का नारा लगाने पर यहां की सरकार अत्याचार करती है या टीएमसी के गुंडे हमला करते हैं. दुर्गा पूजा से पहले उपद्रव हो जाता है. यहां की सरकार दुर्गा पूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती है. गौ हत्या करवाती है. यहां की सरकार आपको प्रताड़ित करवाती है और आपका हक पर भी डकैती डलवाती है.

यूपी में महीनों तक रहता था कर्फ्यू

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी की भी स्थिति ऐसी ही थी. यूपी में किसी पर्व और त्यौहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे. महीनों-महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था. किसी को हक नहीं मिलता था. बेटी सुरक्षित नहीं थी. व्यावसाई सुरक्षित नहीं था. यूपी से सभी पलायन कर रहे थे और अराजकता भी चरम पर था. यूपी में भी जय श्री राम बोलने पर टीएमसी के पार्टनर सपा और कांग्रेस हमला करवाती थी. पुलिस से पीटवाती थी. जुमे के दिन सारी सड़के जाम हो जाती थी. आवागमन भी तब हो जाता था.

Yogi Adityanath Bengal Speech Trinamool Congress Attack Allegation Jai Shri Ram Controversy Bengal West Bengal Election Rally News west bangal Election

Description of the author

Recent News