लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी. बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की. बैठक में नई स्टार्टअप नीति समेत 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी और किसानों को पशु बीमा में बड़ी राहत दी गई है. मंत्रियों सुरेश खन्ना, सुनील शर्मा, धर्मपाल सिंह और अनिल राजभर ने इन फैसलों की जानकारी दी.
मुख्य फैसले
- नई स्टार्टअप नीति: युवा उद्यमियों को अब 20 लाख रुपए तक पूंजीगत सहायता मिलेगी. विशेष परिस्थितियों में यह राशि 50 लाख तक हो सकती है. एक हजार करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड बनाया गया है. क्लाउड रीइंबर्समेंट के रूप में सालाना 2 लाख रुपए दिए जाएंगे. स्टार्टअप मिशन का अलग गठन होगा.
- किसानों को बड़ी राहत: पशुओं (गाय, बैल, भैंस आदि) का बीमा शुरू होगा. महामारी, बीमारी या दुर्घटना में पशु मरने पर एक महीने के अंदर मुआवजा मिलेगा. मुर्रा भैंस की कीमत 75,000 रुपए, शाहीवाल 65,000, बैल 40,000 रुपए तय की गई है.
- होमगार्ड्स को सुविधा: होमगार्ड और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. खेल पदक विजेताओं को सीधी भर्ती: ओलंपिक और पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं को अब लोक सेवा आयोग के दायरे से बाहर सीधी भर्ती मिलेगी.
- नए विश्वविद्यालय: तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी. अब यूपी में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 56 हो जाएगी.
साथ ही गोरखपुर और मुरादाबाद में 100-100 बेड वाले अस्पताल, वाराणसी में ESI मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी, रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना आदि को लेकर भी निर्णय लिए गए हैं.
CM Yogi
Yogi Adityanath
UP Government
UP News
UP Cabinet Meeting
Yogi Cabinet Meeting