लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अनएडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने खुशखबरी दी है. प्रदेश के करीब 3.50 लाख शिक्षकों को अब 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बुधवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. प्रदेश में लगभग 25,000 अनएडेड माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं.
इन स्कूलों में कार्यरत 3.50 लाख शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. पहले सरकारी और एडेड स्कूलों के शिक्षकों को यह सुविधा उपलब्ध थी, अब अनएडेड स्कूलों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है.
कैसे मिलेगा लाभ?
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
इस योजना के तहत शिक्षक और उनके परिजनों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. आपात स्थिति में शिक्षकों को अब महंगे इलाज के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. यह फैसला शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में योगी सरकार का एक और सकारात्मक कदम माना जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए संबंधित पोर्टल पर विजिट करें या अपने स्कूल प्रधानाचार्य से संपर्क करें.