गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-65 में एक युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को रास्ते में रोका, उसके साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर उसे पीटा भी.
आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला. पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
घटना बुधवार को सेक्टर-65 स्थित Elite 66 Club के पास हुई. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.