Crime News: मेरे भाई का गांव की ही एक और से अफेयर था, वो उससे बात करता था, रात में भी लास्ट मैसेज उसी का आया था, ये शब्द हमीरपुर में मारे गए रामलखन की बहन के हैं, दरअसल हमीरपुर के कछार गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह 5 बजे गांव की ही सड़क पर एक 17 साल के लड़के का शव मिला, इसके हाथ में पानी की बोतल थी, गले और कमर पर चोट के निशान थे. ये खबर जब युवक के परिवार को मिली तो उसकी बहन सुलोचना ने गांव की ही एक महिला पर भाई की हत्या का शक जताया, सुलोचना का कहना है कि गांव की महिला के साथ अफेयर की वजह से ही उसके भाई की हत्या हुई है.
10वीं में पढ़ता था रामलखन
मृतक रामलखन अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था, पिता मजदूरी का काम करते हैं, वो भी पढ़ाई के साथ-साथ टैंपो चलाने का काम करता था. फिलहाल वो 10वीं में पढ़ रहा था. उसकी बहन सुलोचना ने बताया है कि शनिवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे, वो और रामलखन नीचे सो रहे थे, परिवार के बाकी सदस्य छत पर सो रहे थे,रात में लगभग 2 बजे सुलोचना की आंख खुलती है, तो वो देखती है कि उसका भाई अपने बिस्तर पर नहीं है. उसने सोचा कि वो छत पर चला गया होगा, लेकिन वो छत पर भी नहीं था, जब वो मां से कहती है कि भाई घर में नहीं है तो वो कहती है कि किसी दोस्त ने बुला लिया होगा, जिसके बाद सुलोचना भी सो जाती है
सुबह 5 बजे मिली मौत की सूचना
सुबह करीब 5 बजे मृतक के चाचा का फोन आता है वो बताते हैं कि रामलखन का शव गांव की सड़क पर पड़ा है, जब लोग वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं कि उसके गले और पीठ पर चोट के निशान हैं. परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को घसीटते हुए यहां डाला है. साथ ही पुलिस जांच में सामने आया है कि रात में गांव की ही महिला का मैसेज सबसे लास्ट में रामलखन को आया था जिसमें लिखा था, सो जाओ, गुड नाईट, और आज के बाद मेरे पास कॉल मत करना, मृतक की बहन का कहना है कि वो महिला 8 मीहने की गर्भवती है, उसके साथ रामलखन का अफेयर था, उसी महिला ने मेरे भाई की हत्या की है.
हालांकि पुलिस महिला से भी पूछाताछ कर रही है, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम भी अपना काम करने में जुटी हुई है, युवक का फोन चेक कर उसमें भी देखा जा रहा है कि रात में किस-किस के साथ बातचीत हुई है. पुलिस का दावा है कि जो भी हत्यारा होगा उसको जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.