नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां मात्र 20 वर्षीय एक युवक की अचानक मौत हो गई, जिसे स्थानीय लोग साइलेंट हार्ट अटैक बता रहे हैं. ऐसी घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं, खासकर इतनी कम उम्र में.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने पाकिस्तान-चीन को एक साथ दिया तगड़ा झटका, POK-अक्साई चिन को माना भारत का हिस्सा
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर पर नाश्ता कर रहे युवक को अचानक सीने और पेट में तेज दर्द हुआ. हालत बिगड़ती देख परिवार ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का गोमाता को समर्पित कदम: 'गोदान' फिल्म उत्तर प्रदेश में पूरी तरह करमुक्त!
मृतक का नाम पार्श उर्फ केशु जैन था. वह राकेश जैन (उर्फ बल्लू) का इकलौता बेटा था और शहर के बड़कुल चौक इलाके में रहता था. केशु स्वस्थ, ऊर्जावान और पढ़ाई-व्यापार दोनों संभाल रहा था. वह अपनी मां के साथ दुकान पर मदद करता था और कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखे हुए था.
इस अचानक मौत से परिवार, पड़ोसी, स्थानीय व्यापारी और जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त है. कई लोग इसे साइलेंट अटैक मान रहे हैं. कुछ परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स के कारण हाल के समय में युवाओं में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए मौत के सही कारण की गहन जांच होनी चाहिए.