भारत के पड़ोसी इस देश ने हंतावायरस को लेकर उठाए सख्त कदम... घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी 

Amanat Ansari 16 May 2026 07:27: PM 1 Mins
भारत के पड़ोसी इस देश ने हंतावायरस को लेकर उठाए सख्त कदम... घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी 

Hantavirus: थाईलैंड की सरकार ने हंतावायरस (Hantavirus) को खतरनाक संक्रामक बीमारी घोषित कर दिया है. बढ़ती चिंताओं को देखते हुए देश की राष्ट्रीय समिति ने कई सख्त उपायों को मंजूरी दे दी है. इनमें संदिग्ध मरीजों की तुरंत रिपोर्टिंग और हाई-रिस्क संपर्कों के लिए लंबा क्वारंटीन शामिल है.

नए नियम क्या हैं?

  • किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी 3 घंटे के अंदर देनी होगी.  
  • 12 घंटे के भीतर जांच शुरू करना जरूरी है.  
  • हाई-रिस्क संपर्कों को 42 दिन (लगभग 6 सप्ताह) का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा.  
  • हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

जनरेशन-3 ट्रांसमिशन की चिंता

  • जनरेशन-1: चूहों से सीधे इंसान में.  
  • जनरेशन-2: एक इंसान से दूसरे इंसान में.  
  • जनरेशन-3: इंसानों की चेन के जरिए आगे फैलना.

इस तीसरी श्रेणी के एक मामले की आशंका ने वैश्विक स्तर पर चर्चा तेज कर दी है कि क्या वायरस इंसान-से-इंसान में बेहतर तरीके से फैलने की क्षमता विकसित कर रहा है. यह चिंता डच क्रूज शिप MV Hondius से जुड़ी है, जो अंटार्कटिका और दक्षिण अटलांटिक की यात्रा पर था. जहाज पर कई यात्री संक्रमित हुए और तीन मौतें हुईं. चूंकि यात्री विभिन्न देशों में वापस लौट चुके हैं, इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कई देशों को अलर्ट जारी किया है.

क्या कोविड जैसा खतरनाक है?

विशेषज्ञों और WHO का साफ कहना है कि नहीं. हंतावायरस हवा से नहीं फैलता. यह मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के मूत्र, लार या मल के संपर्क से फैलता है. इंसान-से-इंसान संक्रमण बहुत दुर्लभ है और केवल निकट संपर्क में ही सीमित रूप से देखा गया है. शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं- बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी आदि. गंभीर मामलों में यह हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) में बदल सकता है, जो जानलेवा हो सकता है.

Thailand Hantavirus Health Emergency Thailand Health Emergency Thailand Hantavirus

Recent News